भूमि पूजन

बाजे-गाजे के साथ धूमधाम से हुआ श्रीकष्ट भंजन बालाजी मंदिर निर्माण का भूमि पूजन

मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई.<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बाजे-गाजे के साथ धूमधाम से हुआ श्रीकष्ट भंजन बालाजी मंदिर निर्माण का भूमि पूजन

विकास कुमार/न्यूज 11 भारत 

हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद प्रखंड के बैरांव पंचायत अंतर्गत पचम्बा गांव में बुधवार को निर्धारित शुभ मुहूर्त में श्री कष्ट भंजन बालाजी मंदिर निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन कार्यक्रम में हुसैनाबाद दक्षिणी क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. सुबह से ही ढोल-नगाड़े और बाजे-गाजे के साथ धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुआ. आचार्य अखिलेश्वर मिश्रा और दुर्गेश मिश्रा के सानिध्य में मुख्य यजमान राहुल सिंह व उनकी पत्नी किरण सिंह समेत गांव की सैकड़ों महिलाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की. आचार्य ने मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्री कष्ट भंजन हनुमान जी की महिमा का वर्णन करते हुए कथा पाठ किया. कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूजा-अर्चना की. मंत्रोच्चारण और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा. मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई.

मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य मदन पासवान, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा बैठा, वरिष्ठ समाजसेवी अशोक मेहता, राजेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक बलकेश सिंह मौजूद रहे. निर्माण समिति के संयोजक राहुल सिंह उर्फ विक्की, अध्यक्ष राहुल सिंह, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, सचिव भानु प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह तथा सदस्य गुड्डू राम, अभिषेक सिंह, नवीन सिंह, सौरभ सिंह, अजित सिंह, अनूप सिंह, अभय सिंह, आशुतोष सिंह, शिवम सिंह, कुणाल सिंह, बंटी सिंह, डाबल्लू सिंह, अंशु सिंह, प्रशांत सिंह, हर्ष सिंह, बाला सिंह, आर्यन सिंह, निशांत सिंह, आशीष सिंह, प्रशांत सिंह, मुन्ना पाल व छोटू पाल सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में अपनी महती भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: मटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क पर भारी वाहनों की जांच, पुलिस ने कई वाहनों को लौटाया

संबंधित सामग्री

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

 गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुआ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.