बहरागोड़ा में हावड़ा हाट का भव्य शुभारंभ, विधायक समीर मोहंती व जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने किया उद्घाटन

By : News11 Bharat
बहरागोड़ा में हावड़ा हाट का भव्य शुभारंभ, विधायक समीर मोहंती व जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने किया उद्घाटन

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा /डेस्क: बहरागोड़ा सैराट मैदान में लगाए गए हावड़ा हाट का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर मोहंती एवं जमशेदपुर जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर, नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया. उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे.

इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती ने संबोधित करते हुए कहा कि हावड़ा हाट का आयोजन जिला प्रशासन की ओर से किया गया है, जिसका संचालन पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू ढंग से होना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि हावड़ा हाट में किसी भी प्रकार के बिचौलियों की भूमिका नहीं होनी चाहिए, इस पर प्रशासन विशेष ध्यान दे. विधायक ने कहा कि हाट से प्राप्त होने वाली राशि सरकार को राजस्व के रूप में प्राप्त होगी, जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी.

वहीं जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि हावड़ा हाट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा. इससे स्थानीय किसानों, छोटे व्यापारियों और स्व-सहायता समूहों को सीधे लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से हाट को सफल बनाया जाएगा, ताकि आम लोगों को उचित मूल्य पर सामान मिल सके और विक्रेताओं को भी सही प्लेटफॉर्म प्राप्त हो.

कार्यक्रम में बहरागोड़ा अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा, बहरागोड़ा प्रखंड प्रमुख सुषमा मुर्मू सोरेन, भाजपा जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, निर्मल चंदन, पिकलू घोष सहित कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

हावड़ा हाट के शुभारंभ से क्षेत्र में खरीद-बिक्री को नया आयाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि बहरागोड़ा बाजार क्षेत्र को भी नई पहचान मिलेगी.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने किया उद्घाटन

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य