गावां पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को भेजा जेल, ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ा गया था चोर

By : News11 Bharat
गावां पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को भेजा जेल, ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ा गया था चोर

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: गावां थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को जेल भेज दिया. बुधवार की अहले सुबह ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में कुर्वातरी निवासी रंजीत यादव पिता शक्ति प्रसाद यादव को चोरी के आरोप में पकड़कर पुलिस को सौपा था. उक्त व्यक्ति मानपुर चौक के पास स्थित एक दुकान का ताला तोड़ रहा था. ताला तोड़ने की आवाज के बाद दिलीप साव का पुत्र जग गया. व खदेड़ कर ग्रामीणों के सहयोग से पकड़कर दुकान के सामने खंभे में बांध दिया था. बाद में पुलिस ने उसे अपने हिरासत में ले लिया था. उसके पास से सबल, रैंच, बसुला, छेनी बरामद किया था. बाद में पूछताछ के बाद मानपुर चौक पर स्थित एक गुमटी से भी चोरी करने की संलिप्तता को स्वीकार किया. उसकी निशानदेही पर पीयूष कुमार के गुमटी से चोरी किया गया 6 हजार रुपये को भी बरामद कर लिया गया. थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने कहा कि मामले को ले गावां थाना में कांड संख्या 2/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए चोरी के आरोप में युवक को जेल भेजते हुए आगे की प्रक्रिया की जा रही है.

यह भी पढ़ें: पोखरी खुर्द–छेछानी बालू घाट पुल निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों ने काम कराया बंद

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य