न्यूज11 भारत
बुढ़मू/डेस्क: शुक्रवार को बुढ़मू थाना क्षेत्र के चांया गांव में हुई मॉब लिचिंग की घटना में देर रात मृतक विक्की नायक की मां के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नामजद आरोपी कामेश्वर यादव पिता लुरका यादव, ग्राम मुरगी, रामजीत महतो पिता स्व0 बिगन महतो, बिनोद उरांव पिता बिरू उरांव दोनों ग्राम कसकोमा, सरहुल मुंडा पिता स्व0 एतवा मुंडा, बिजय मुंडा पिता स्व0 बंधन मुंडा, सुकु नायक पिता स्व0 कुलदीप नायक तीनों ग्राम चांया, थाना बुढ़मू निवासी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं एक अन्य आरोपी बॉबी मुंडा को शनिवार शाम में गिरफ्तार किया, जिसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. इस संबंध में थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने बताया कि मामले पर गहन छानबीन जारी है और घटना में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है जिसे जांचोपरांत दोषी पाये जाने पर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.
शाम में चार बजे किया गया मृतक का अंतिम संस्कार
शुक्रवार को घटना में बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शनिवार अलहे सुबह मृतक का शव परिजनों को सौंपा गया. शव सौंपने के बाद परिजन ने प्रशासन से मांग किया कि शव का अंतिम संस्कार से पहले आरोपियों को गिरफ्तार करें. आरोपियों की गिरफ्तारी के पुष्टि होने के बाद मामले की किसी प्रकार लापरवाही नहीं करने का आश्वासन प्रशासन से मिलने के बाद शनिवार को शाम में चार बजे मृतक का अंतिम संस्कार किया गया.
घटना की सूचना पाकर भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन कुमार राम के साथ में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सह पूर्व विधायक जितू चरण राम, प्रदेश महामंत्री रंजन पासवान, प्रदेश मंत्री नीरज नायक, प्रदेश प्रवक्ता संदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रवेश नायक और अजीत कुमार, सागर मृतक के घर गये. मृतक के परिजन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया साथ ही प्रशासन से मिलकर आग्रह किया कि मामले का निष्पादन स्पीडी ट्रायल के तहत किया जाय जिससे जल्द से जल्द दोषियों को कड़ी सजा मिले.
यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद: एसडीओ ने महीनों से अवरुद्ध सड़क को मौके पर पहुंचकर कराया बहाल