बुढ़मू में 25 नवंबर से फुटबॉल चैंपियंस ट्राफी 2025 की शुरुआत, 16 टीमें ले रहीं भाग

By : News11 Bharat
बुढ़मू में 25 नवंबर से फुटबॉल चैंपियंस ट्राफी 2025 की शुरुआत, 16 टीमें ले रहीं भाग

न्यूज11  भारत

बुढ़मू/डेस्क:  बुढ़मू. स्थानीय सारले कोठा मैदान में आगामी 25 नवंबर से पांच दिवसीय knock-out फुटबॉल प्रतियोगिता “बुढ़मू फुटबॉल चैंपियंस ट्राफी 2025” का भव्य शुभारंभ किया जाएगा. आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है.प्रतियोगिता के विजेता टीम को तीन लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उपविजेता को दो लाख रुपये मिलेंगे. वहीं तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 51-51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी. 

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 21 हजार रुपये का प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है. इच्छुक टीमें संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9934652466 और 7909080211 पर संपर्क कर सकती हैं.फुटबॉल प्रेमियों में इस प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. आयोजन की सफलता के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया है. कमेटी में अध्यक्ष पद पर रामेश्वर पाहन, सचिव सोनालाल महतो, कोषाध्यक्ष मनोज महतो, मुख्य संरक्षक राम कुमार दीपक, संरक्षक प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, जिप सदस्य रामजीत गंझू, जिप सदस्य मनोज वाजपेयी, विनोद मुंडा, गोपी मुंडा, रत्नप्रकाश सिंह और मोहन जयसवाल सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें: पाकुड़: जिला खनन टास्क फोर्स ने रात में चलाया विशेष जांच अभियान, 19 वाहनों पर की गई कार्रवाई

संबंधित सामग्री

निरंतर प्रयास, सीखने की इच्छा और व्यावहारिक अनुभव से आत्मविश्वास विकसित होता है - तनुश्री सेनगुप्ता

निरंतर प्रयास, सीखने की इच्छा और व्यावहारिक अनुभव से आत्मविश्वास विकसित होता है - तनुश्री सेनगुप्ता

विद्यार्थियों को अपनी रुचियों, क्षमताओं और व्यक्तिगत विशेषताओं को पहचानने व उनके अनुरूप करियर के विकल्प तलाशने की सलाह

जामताड़ा जिले में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया

जामताड़ा जिले में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार थाना प्रभारी किशन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई

SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप-सह-चुनावी पाठशाला, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता सूची में त्रुटि सुधार पर जोर

BMW गोल्फ कप 2026 के फाइनल के विजेताओं की घोषणा, अनीश भुजले और विकास महाजन ने अपने-अपने वर्ग में हासिल की जीत 

BMW गोल्फ कप 2026 के फाइनल के विजेताओं की घोषणा, अनीश भुजले और विकास महाजन ने अपने-अपने वर्ग में हासिल की जीत 

BMW गोल्फ कप 2026 इंडिया के विजेता विश्व फाइनल में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार 

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद शुभम कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद शुभम कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद आरोपी शुभम कुमार को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.