पहली बारिश में ही पोस्ट ऑफिस रोड पर जलजमाव, राहगीरों और दुकानदारों की बढ़ी परेशानी

पहली बारिश में ही पोस्ट ऑफिस रोड पर जलजमाव, राहगीरों और दुकानदारों की बढ़ी परेशानी

पहली बारिश में ही पोस्ट ऑफिस रोड पर जलजमाव राहगीरों और दुकानदारों की बढ़ी परेशानी

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर के शहरी क्षेत्र स्थित पोस्ट ऑफिस रोड में शनिवार को हुई बारिश के बाद सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई. सड़क पर जलजमाव होने से राहगीरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

स्थानीय निवासी मोहन तिवारी ने बताया कि पोस्ट ऑफिस रोड पर बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या लगातार बनी रहती है. इस बार भी पहली अच्छी बारिश में ही सड़क पर घुटने भर पानी भर गया, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि अभी मानसून का पूरा मौसम बाकी है, ऐसे में यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं. स्थानीय लोगों ने प्रखंड प्रशासन से मांग की है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर पोस्ट ऑफिस रोड पर होने वाले जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि राहगीरों और दुकानदारों को राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने निजी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन, डुमरी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की कही बात

संबंधित सामग्री

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

झारखंड

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

झारखंड

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

झारखंड

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल

झारखंड

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल

मनोहरपुर में तेज आंधी-बारिश में पेड़ गिरने से ग्रामीण का घर क्षतिग्रस्त, राहत सहायता की मांग

झारखंड

मनोहरपुर में तेज आंधी-बारिश में पेड़ गिरने से ग्रामीण का घर क्षतिग्रस्त, राहत सहायता की मांग