वीर जवान सद्दाम हुसैन सम्मानित

झारखंड के वीर सपूत पर पूरे राज्य को गर्व: डॉ. इरफान अंसारी

झारखंड के वीर जवान सद्दाम हुसैन को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया.

By : Ark Sahuliyar
झारखंड के वीर सपूत पर पूरे राज्य को गर्व: डॉ. इरफान अंसारी

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराने वाले झारखंड के वीर जवान सद्दाम हुसैन को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया. यह पूरे झारखंड और देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है.

आज झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने वीर जवान सद्दाम हुसैन को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड का यह वीर सपूत पूरे देश का गौरव है. ऐसे जांबाज सैनिकों की बहादुरी और बलिदान से देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और हर झारखंडवासी का सिर गर्व से ऊंचा होता है.

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर सद्दाम हुसैन की वीरता से उन्हें अवगत कराएंगे तथा राज्य सरकार की ओर से भी उनके उचित सम्मान के लिए आग्रह करेंगे. उन्होंने कहा कि वीरों का सम्मान करना समाज और सरकार, दोनों की जिम्मेदारी है.

सद्दाम हुसैन के पिता राशिद ने कहा कि उनका सपना है कि देश का हर बेटा सद्दाम हुसैन की तरह राष्ट्रसेवा, साहस और देशभक्ति का प्रतीक बने. इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेता शकील अंसारी, जमील अंसारी, मनोज कुमार, नईम अंसारी, रवि पंडित, मोहम्मद कश्यप, गुलाम हुसैन, मुस्तफा अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें- एसपी ने चंदवा थाना का किया औचक निरीक्षण, अनुसंधान कार्यों में तेजी लाने का दिया दिशा-निर्देश

संबंधित सामग्री

JSSC-CGL गड़बड़ी: जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी: जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान,  लगभग 90 वाहनों की सघन जांच, कार से उतरवाई गई ब्लैक फिल्म

चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, लगभग 90 वाहनों की सघन जांच, कार से उतरवाई गई ब्लैक फिल्म

कार्रवाई में 57 मोटरसाइकिलों और 33 कारों समेत कुल 90 वाहनों की गहन जांच हुई. कागजात, गाड़ी की स्थिति और सुरक्षा मानक परख गए

ममता और ऋतब्रत गुट को मिला नया नाम, दीदी को 'फुटबॉल खिलाड़ी'... बागी खेमे को 'लिफाफा' चुनाव चिन्ह आवंटित

ममता और ऋतब्रत गुट को मिला नया नाम, दीदी को 'फुटबॉल खिलाड़ी'... बागी खेमे को 'लिफाफा' चुनाव चिन्ह आवंटित

पश्चिम बंगाल से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया (ECI) ने  तृणमूल कांग्रेस में हुए दो फाड़ के बाद दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के लिए नया नाम और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है.

बिहार बाढ़: जरुरतमंदों की मदद के लिए नितिन नवीन ने उठाया बड़ा कदम, दान किया तीन महीने का वेतन 

बिहार बाढ़: जरुरतमंदों की मदद के लिए नितिन नवीन ने उठाया बड़ा कदम, दान किया तीन महीने का वेतन 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को बिहार में आई भीषण बाढ़ की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की।