हाथियों का आतंक

थम नहीं रहा हाथियों का आतंक, तमाड़ के बाड़ू गांव में हाथियों ने कई एकड़ धान की फसल को किया बर्बाद

हथय क अचनक खत म पहचन स गरमण म दहशत क महल

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
थम नहीं रहा हाथियों का आतंक, तमाड़ के बाड़ू गांव में हाथियों ने कई एकड़ धान की फसल को किया बर्बाद

न्यूज11  भारत

तमाड़/डेस्क: तमाड़ प्रखंड के बाड़ू गांव में बुधवार को हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. अचानक गांव के खेतों में 6 से 7 हाथियों का झुंड पहुंच गया और कई एकड़ में लगी धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया. हाथियों के अचानक खेतों में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. किसानों का कहना है कि महीनों की मेहनत से तैयार की गई धान की फसल कुछ ही समय में हाथियों के कारण नष्ट हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को जानकारी दी. ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जाए और फसल नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए.

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई टीम द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और उन्हें आबादी वाले क्षेत्र से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से हाथियों के लगातार बढ़ते आवागमन को देखते हुए स्थायी समाधान और किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है.

यह भी पढ़ें: SIR को लेकर चुनाव आयोग में मतभेद का आया सामने!, विपक्ष ने उठा दी CEC ज्ञानेश के इस्तीफे की मांग

संबंधित सामग्री

अवैध अफीम परिवहन मामले में दोषी करार दो आरोपियों को 7-7 साल की सजा, लगाया गया 75-75 हजार रुपए का जुर्माना 

अवैध अफीम परिवहन मामले में दोषी करार दो आरोपियों को 7-7 साल की सजा, लगाया गया 75-75 हजार रुपए का जुर्माना 

अवैध अफीम परिवहन मामले में दोषी करार अभियुक्त दिगम महतो और झारीराम महतो को 7-7 साल की सजा सुनाई गयी है.

गजेन्द्र पटेल को झारखंड भाजपा का प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश BJP ने दी बधाई

गजेन्द्र पटेल को झारखंड भाजपा का प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश BJP ने दी बधाई

झारखंड के प्रदीप वर्मा तथा अनंत ओझा को उत्तरप्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने प्रदेश के नेताओं ने जताया हर्ष

चोरों से परेशान चैनपुर के व्यापारी पुलिस से लगा रहे मदद की गुहार, डेढ़ महीने में दूसरी चोरी से दहशत में है व्यवसायी

चोरों से परेशान चैनपुर के व्यापारी पुलिस से लगा रहे मदद की गुहार, डेढ़ महीने में दूसरी चोरी से दहशत में है व्यवसायी

व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की

ब्रजेश गंझू की मौत पर TSPC ने खोला मोर्चा, एनकाउंटर को बताया फर्जी; 24 से 26 सितंबर तक 7 जिलों में बंद का ऐलान

ब्रजेश गंझू की मौत पर TSPC ने खोला मोर्चा, एनकाउंटर को बताया फर्जी; 24 से 26 सितंबर तक 7 जिलों में बंद का ऐलान

टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू की वाराणसी में हुई मौत के बाद नक्सली संगठन टीएसपीसी (TSPC) ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है.

डोरंडा थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी संख्या में गोवंश बरामद 

डोरंडा थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी संख्या में गोवंश बरामद 

मौके से भारी मात्रा में गोवंश का चमड़ा, अवैध मांस भी बरामद किया गया