521 करोड़ की ठगी करने के आरोपी चंदन भूषण सिंह से ED करेगी पूछताछ, PMLA कोर्ट ने ...

521 करोड़ की ठगी करने के आरोपी चंदन भूषण सिंह से ED करेगी पूछताछ, PMLA कोर्ट ने दी 5 दिनों की रिमांड की इजाजत

521 करोड़ की ठगी करने के आरोपी चंदन भूषण सिंह से ed करेगी पूछताछ pmla कोर्ट ने दी 5 दिनों की रिमांड की इजाजत 

न्यूज 11भारत
रांची/डेस्क:
चिटफंड कंपनी के जरिए 521 करोड़ की ठगी करने के आरोपी चंदन भूषण सिंह से ED पूछताछ करेगी. पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने ED को 5 दिनों की रिमांड की इजाजत दी  है, जहां ED उससे ठगी के राज उगलवाएगी. साथ ही पता लगाएगी कि ठगी के पैसे को कहां-कहां इनवेस्ट किया गया. 

आरोपी दंपति चंदन भूषण सिंह और प्रियंका सिंह, दोनों जमशेदपुर जेल में बंद थे. ईडी के द्वारा रिमांड की मांग पर दोनों को पीएमएलए की विशेष कोर्ट में पेश किया गया. बुधवार से आरोपी से पूछताछ होगी. 17 से 22 दिसम्बर तक ईडी रिमांड पर दोनों से पूछताछ करेगी. वहीं, आरोपी प्रियंका को 23 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. 

साकची थाना में दर्ज केस को टेकओवर कर ED ने ECIR दर्ज किया है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 4 दिसंबर को रांची, जमशेदपुर, छत्तीसगढ़ समेत 20 ठिकाने पर छापेमारी की थी. 9 सितंबर 2025 को साकची थाना की पुलिस ने कोडरमा स्टेशन से चंदन भूषण सिंह और प्रियंका सिंह को गिरफ्तार किया था, जब दोनों आरोपी ट्रेन से सफर कर रहे थे. दोनों के खिलाफ करोड़ों की ठगी करने के आरोप में साकची थाना में 22 अप्रैल 2022 को प्राथमिकी दर्ज की थी. 

दोनों आरोपी मैक्सिज़ोन टच प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक है, जो मूलरूप से बिहार के वैशाली जिले के है.15 फीसदी ब्याज का लालच देकर 10 हजार भोले भाले लोगों को कंपनी में  निवेश कराया था. जिससे करीब 150 करोड़ की ठगी की गई थी. रांची, हैदराबाद, छत्तीसगढ़, दिल्ली और उत्तरप्रदेश समेत कई शहरों के निवेशकों को मिलाया जाए तो ठगी की राशि 521 करोड़ रुपए  है. मैक्सीजन कंपनी बताती थी कि वो शेयर मार्केट से लेकर क्रिप्टो करेंसी में निवेश करती है और मुनाफा कमाकर निवेशकों में बांटती है.

ये भी पढ़ें- IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा की डिस्चार्ज पिटीशन पर PMLA की विशेष कोर्ट में सुनवाई, अगली तारीख 19 दिसंबर तय  

 

संबंधित सामग्री

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के सत्यपाल सिंह समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के सत्यपाल सिंह समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी पवन कुमार सिंह, रविशंकर कुमार, सत्यपाल सिंह, लालू कुमार यादव की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

पांडरा में  वज्रपात की चपेट में आकर खेत मे काम कर रही दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

झारखंड

पांडरा में वज्रपात की चपेट में आकर खेत मे काम कर रही दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

पांड़्रा गांव की पांच महिलाएं खेत में धान की निकाई कर रही थीं, तभी हुआ हादसा, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

चौका में बड़ी वारदात की तैयारी कर रहा था गिरोह, शराब दुकान, पेट्रोल पंप और होटल में लूट की घटनाओं से भी जुड़े तार

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

झारखंड

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों एवं शहीद परिवार के सदस्यों ने वीर सपूत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया

सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

झारखंड

सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

JPSC-JSSC से जुड़े 22 परीक्षाओं को रद्द किए जाने से समबंधित सिविल जज भर्ती मामले में सुनवाई हुई. झारखंड हाई कोर्ट ने रोक हटाने से इनकार कर दिया है.