घोषणा

बस स्टैंड से आदर्श नगर छठ घाट तक जर्जर सड़क बनेगी, विधायक ने एक माह में प्राक्कलन तैयार करने का दिया निर्देश

कोविड काल के दौरान निर्मित सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बस स्टैंड से आदर्श नगर छठ घाट तक जर्जर सड़क बनेगी, विधायक ने एक माह में प्राक्कलन तैयार करने का दिया निर्देश

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने विधायक रामचंद्र सिंह से मुलाकात कर प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड से बाजार होते हुए आदर्श नगर छठ घाट तक जाने वाली जर्जर सड़क की समस्या से अवगत कराया. इस दौरान कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एवं अधिवक्ता प्रिंस प्रसाद गुप्ता भी मौजूद रहे.जिला परिषद सदस्य ने विधायक को बताया कि कोविड काल के दौरान निर्मित इस सड़क की स्थिति वर्तमान में पूरी तरह जर्जर हो चुकी है.

बरसात के मौसम में इस मार्ग पर आवागमन अत्यंत कठिन हो जाता है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है. विशेष रूप से लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को छठ घाट तक आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. यह समस्या पिछले कई वर्षों से प्रखंड मुख्यालय की प्रमुख समस्याओं में शामिल रही है.जिला परिषद सदस्य और कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष की मांग पर विधायक रामचंद्र सिंह ने सकारात्मक पहल करते हुए संबंधित विभाग के अभियंता से दूरभाष पर बातचीत की और सड़क निर्माण योजना का प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया.

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को एक माह के भीतर योजना से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरी करने को कहा, ताकि निविदा सहित अन्य औपचारिकताओं को समय पर संपन्न कर दुर्गा पूजा से पहले सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके.विधायक ने यह भी आश्वासन दिया कि प्रखंड मुख्यालय के साथ-साथ बेतला और पोखरीकला क्षेत्र में नाली की समस्या के समाधान के लिए भी जल्द ही सकारात्मक पहल की जाएगी, जिससे लोगों को जलजमाव और अन्य समस्याओं से राहत मिल सके.मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, विजय बहादुर सिंह, सुजीत कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक के बेंगलुरु में पत्थर की खदान में मजदूरों पर गिरी विशाल चट्टान, बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई मजदूर घायल

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य