उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर में जन-सुविधाओं के विस्तार तथा पार्किंग व्यवस्था का किया अवलोकन

By : News11 Bharat
उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर में जन-सुविधाओं के विस्तार तथा पार्किंग व्यवस्था का किया अवलोकन

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क:  आज समाहरणालय भवन परिसर में आमजन की सुविधाओं—दो-पहिया एवं चार-पहिया वाहन पार्किंग, आगंतुकों हेतु प्रतीक्षा कक्ष, पेयजल, कैंटीन, शौचालय इत्यादि—के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार हेतु संभावित स्थलों के चयन के उद्देश्य से उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा स्थल अवलोकन किया गया.

अवलोकन के क्रम में उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अंचल अधिकारी गम्हरिया श्री प्रवीण कुमार तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा समाहरणालय परिसर में विभिन्न जन-उपयोगी सुविधाओं के भूमि चिन्हांकन की विस्तृत समीक्षा की गई. उन्होंने निर्देश दिया कि आगंतुकों के लिए बेहतर, स्वच्छ एवं व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिन्हित स्थलों पर अग्रेतर आवश्यक कार्रवाई शीघ्र आरंभ की जाए.

इसके उपरांत उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा समाहरणालय भवन के पीछे स्थित तालाब क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने तालाब क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति एवं संभावित पर्यटन संभावनाओं को देखते हुए आवश्यकता अनुसार आगे की प्रक्रियात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए.

यह भी पढ़ें: सरायकेला उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट