झारखंड हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने पर डीसीएलआर पर लगा 25 हजार रुपए का जुर्माना 

By : News11 Bharat
झारखंड हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने पर डीसीएलआर पर लगा 25 हजार रुपए का जुर्माना 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-  
झारखंड हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने पर डीसीएलआर पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. आदेश का अनुपालन नहीं करने पर 7 जनवरी को कोर्ट में हाजिर होना होगा. जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट ने अधिकारियों की सुस्ती पर नाराजगी जताते हुए कहा एक साल से अधिक बीत जाने के बाद भी कोर्ट के आदेश पालन नहीं हुआ है. साल 1963 में देवकली देवी लालगुटवा मौजा में 43 डिसमिल जमीन खरीदी थी, जिसका म्यूटेशन भी कराया था. लेकिन साल 2000 में पुराने जमीन मालिक  के कुछ रिश्तेदारों ने चालाकी से उस जमीन को अजीत कुमार बरियार को बेच दी थी. कोर्ट ने 11 जनवरी 2024 को अपने आदेश में  अजीत कुमार बरियार के नाम पर खोली गई दोहरी जमाबंदी को अमान्य घोषित कर दिया था. कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने को लेकर देवकली देवी के पुत्र ने अवमानना याचिका दाखिल किया था.जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने डीसीएलआर पर 25 हजार रुपए का डिमांड ड्राफ्ट याचिकर्ता के नाम से कोर्ट में जमा करने का निर्देश दिया है. कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं करने पर 7 जनवरी को डीसीएलआर को कोर्ट में हाजिर होना होगा. 

संबंधित सामग्री

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.