गढ़वा DC ने मंडल डैम के विस्थापन को लेकर अधिकारियों संग बिश्रामपुर पंचायत भवन में...

गढ़वा DC ने मंडल डैम के विस्थापन को लेकर अधिकारियों संग बिश्रामपुर पंचायत भवन में की बैठक, फिर किया स्थल निरीक्षण

ग्रामीणों ने डीसी के काफिले को रास्ते में रोका.

गढ़वा dc ने मंडल डैम के विस्थापन को लेकर अधिकारियों संग बिश्रामपुर पंचायत भवन में की बैठक फिर किया स्थल निरीक्षण

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल के बिश्रामपुर क्षेत्र में मंडल डैम के विस्थापितों को बसाने के लिए पूर्व का ही चयनित स्थल का निरिक्षण निरिक्षण करने बिश्रामपुर पहुंचे गढ़वा डीसी दिनेश यादव एवं गढ़वा एसपी अमन कुमार और पलामू पिटीआर के ड्यूटी डायरेक्टर प्रजेस कांत जैना एवं गढ़वा डीएफओ एबीन बेनी अब्राहम उक्त अधिकारीयों ने सबसे पहले बिश्रामपुर पंचायत भवन के सभागार में गढ़वा डीसी दिनेश यादव ने जिले के सभी अधिकारीयों के साथ मंडल डैम के लोगों को विस्थापन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक किया, जिसके बाद गढ़वा डीसी सभी अधिकारीयों के साथ स्थल निरिक्षण करने जा रहे थे इसी बिच स्थानीय लोगो ने विस्थापन को लेकर विरोध करते हुए हाथ मे हसुवा लेकर आये थे जिसके बाद पुलिस और पब्लिक के बीच कहासूनी हो गई.

गौरतलब है की पीएम मोदी की महत्वकांक्षी योजना मंडल डैम पुनरनिर्माण को लेकर तैयारी शुरू हो गई. लगभग 16 सौ करोड़ की लागत से बनने वाली इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर जिला प्रशासन रेस हो गई है. इसी के निमित्त आज मंडल डैम के विस्थापितों को बसाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग की टीम स्थल का निरिक्षण करने रंका के विश्रामपुर पंचायत के गाँव गई थी. जहां स्थल निरिक्षण के लिए जाने के दौरान स्थानीय लोगो ने इसका विरोध करते हुए अधिकारियो की गाड़ियों के काफिला को रोक दिया.

जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को हटाने का खूब प्रयास की लेकिन वह नहीं माने अंत मे पुलिस को जबरन समझाबुझा कर हटाना पड़ा तब जाकर अधिकारी मौके से रवाना हुए. डीसी ने कहा की आज रंका प्रखंड के विश्रामपुर पंचायत भवन मे मंडल डैम के विस्थापितों को बसाने के लिए स्थल का निरिक्षण करने गए थे लगभग साढ़े सात सौ परिवार को यंहा पर स्थापित करना है जिसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से सारी सुविधाए मुहैया करानी है जिसको लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बहुत जल्द डीपीआर तैयार कर जल्द से जल्द कार्य प्रारम्भ की जाए जिला प्रशासन की मंशा है कि जल्द से जल्द विस्थापितों को यंहा पर स्थापित किया जा सके. वंही एसपी ने कहा की मंडल परियोजना को लेकर रंका अनुमंडल के विश्रामपुर मे डीसी की अध्यक्षता मे बैठक भी की गई और स्थल का निरिक्षण किया गया जहां पर साढ़े सात सौ परिवार को डूब क्षेत्र से विस्थापित कर वंहा स्थापित करना है और सारी सुविधा प्रदान करनी है, स्थल निरिक्षण के तहत स्थानीय लोगो ने इसका विरोध भी किया जिसपर अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने उन्हें समझा बुझा कर अलग कराने में सफल रहें.

यह भी पढ़ें: जिले में स्कूली बच्चों के बीच जेएसलपीएस की दीदियों के हाथों निर्मित पोशाक किट का ससमय वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश

संबंधित सामग्री

Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी की दस्तक, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी की दस्तक, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी

आदिवासी अस्मिता संस्कृति की बात करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राष्ट्रपति के अपमान पर मौन क्यों: आदित्य साहू

झारखंड

आदिवासी अस्मिता संस्कृति की बात करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राष्ट्रपति के अपमान पर मौन क्यों: आदित्य साहू

राष्ट्रपति के साथ ममता बनर्जी और बंगाल सरकार का व्यवहार अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक: बाबूलाल मरांडी

झारखंड

राष्ट्रपति के साथ ममता बनर्जी और बंगाल सरकार का व्यवहार अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक: बाबूलाल मरांडी

यह राष्ट्रपति का अपमान है,आदिवासी समाज का अपमान है

 रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने कर्मी को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

झारखंड

रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने कर्मी को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने अंबेडकर पार्क डकरा में जिला परिषद रांची डीएमएफटी योजना अंतर्गत कार्यों का किया शिलान्यास

झारखंड

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने अंबेडकर पार्क डकरा में जिला परिषद रांची डीएमएफटी योजना अंतर्गत कार्यों का किया शिलान्यास