जनसहयोग

बरवाडीह में होरिलॉग जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क की जनसहयोग से मरम्मति, आवागमन हुआ सुचारु

लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बरवाडीह में होरिलॉग जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क की जनसहयोग से मरम्मति, आवागमन हुआ सुचारु

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  लगातार हो रही बारिश के कारण बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के होरिलॉग जाने वाली सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी. सड़क पर बारिश का पानी बहने और मिट्टी कटाव के कारण आवागमन काफी प्रभावित हो गया था. स्थिति ऐसी हो गई थी कि राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को इस मार्ग से गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए आने-जाने में भी दिक्कत हो रही थी. सड़क की बदहाल स्थिति को देखते हुए स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सिन्हा, निजाम खान परदेसी एवं संदीप जी ने पहल करते हुए जनसहयोग के साथ-साथ निजी खर्च से सड़क की मरम्मत कराने का निर्णय लिया. इसके बाद क्षतिग्रस्त हिस्सों में मरम्मत कार्य कराया गया और सड़क को आवागमन के योग्य बनाया गया.

मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग पर आवागमन फिर से सुचारु हो गया है. सड़क चालू होने से आसपास के ग्रामीणों, राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी राहत मिली है. स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार बारिश के बीच सड़क क्षतिग्रस्त होने से आवागमन की समस्या गंभीर हो गई थी. ऐसे समय में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा आगे आकर जनसहयोग से सड़क की मरम्मत कराना सराहनीय पहल है.

ग्रामीणों ने राजीव सिन्हा, निजाम खान परदेसी एवं संदीप जी सहित मरम्मत कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया. लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे भी क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए इसी तरह सामूहिक प्रयास जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: बंद खदान में डूबी महिला का 5वें दिन भी नहीं मिला शव, खाली हाथ लौटी एनडीआरएफ की टीम

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित