ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी /डेस्क: हल्की हवाओं और बूंदाबांदी बारिश में गुल होनेवाली चंदनकियारी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चक्रवात तूफान के कारण बीस घंटे तक बाधित रही. गुरुवार की शाम चार बजे से शुक्रवार की दोपहर बारह बजे तक पूरा क्षेत्र ब्लैकआउट की स्थिति झेलता रहा. जिससे क्षेत्र के व्यवसाय व शिक्षा समेत कृषिकार्य तक बाधित रहा. लोगों के मोबाइल व लैपटाप समेत बिजली से संचालित तमाम उपकरण चार्ज आउट होकर बंद पड़ा रहा. जिससे आमजनो को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. वहीं इसकी जानकारी के लिए संपर्क करने के प्रयास करने पर विभागीय अभियंता का सरकारी मोबाइल भी बजता रहा,परंतु उन्होंने काल तक रिसीव नहीं किया. बताया गया कि गुरुवार की शाम प्रखंड के कुसुमकियारी गांव के समीप पावरग्रिड से सबस्टेशन को सप्लाई होनेवाली 33हजार बिजली का एक खंभा धराशायी हो गया था,जिस कारण बिजली आपूर्ति बहाल करने में बीस घंटे का समय लगा और दूसरे दिन शुक्रवार की दोपहर बिजली आपूर्ति सुचारू हो सका. इस दौरान चंदनकियारी,बरमसिया, साबड़ा,मानपुर -लाघला समेत सभी फीडर में विद्युतापूर्ति बाधित रहा और पूरा क्षेत्र में ब्लाकआउट की स्थिति पैदा हो गई. स्थिति से अक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि विगत एक वर्ष से अक्सर ही बिजली समस्या की ऐसी स्थिति बनी हुई है
धनबाद: कांग्रेस कार्यालय में इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को दी गयी श्रद्धांजलि