700 किलो डोडा पाउडर की तस्करी मामले में जेल में बंद आरोपी राजू भगत को जमानत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

By : Ark Sahuliyar
700 किलो डोडा पाउडर  की तस्करी मामले में जेल में बंद आरोपी राजू भगत को जमानत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः
700 किलो डोडा पाउडर  की तस्करी मामले में जेल में बंद आरोपी राजू भगत को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त कुलदीप की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की है. राजू भगत ने 12 सितंबर को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई थी. 

मामला साल 2024 का है. सुखदेव नगर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि पहाड़ी के पास नशीली पदार्थ को अपलोड कर लाया जा रहा है. सूचना पर पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर चेकिंग लगाई गई. चेकिंग के दौरान एक लाल रंग के बेलेनो कार तेजी से आ रहा था, जो पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगे. जिसे पुलिस ने पकड़ लिया था. कार में सवार अंजुल मिंज, सुधीर कुमार और  राजू भगत को गिरफ्तार किया गया और कार की तलाशी ली गई. जिसमें 20- 20 किलो के चार बोरा में कुल 80 किलो डोडा का पाउडर बरामद किया गया था. 

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके साथी तौकीर आलम खूंटी के जंगल से भरी मात्र में डोडा का पाउडर एक गाड़ी में लोड कर जमशेदपुर ले जा रहे है. राजू भगत के निशानदेही पर पुलिस ने बुंडू टोल टल प्लाजा के पास चेकिंग लगाया. चेकिंग के दौरान 620 किलो डोडा पाउडर  से लदा वाहन तेजी से आ रहा था, जो पुलिस को देखकर गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा. हालांकि, पुलिस ने उसे पकड़ लिया. गाड़ी की तलाशी में 31 बोरा डोडा पाउडर बरामद किया गया था. जिसका कुल वजन 620 किलो था. मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. सभी आरोपी गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद हैं. 

ये भी पढ़ें- आय से अधिक संपत्ति मामले में विनय सिंह को जमानत के लिए करना होगा  इंतजार, 6 जनवरी को होगी सुनवाई 

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.