जेहलीटाड़ के लापता जौहर अंसारी का शव सोनाडुब्बी नदी से बरामद, पुलिस जांच में जुटी

By : Vaibhaw Vikram
जेहलीटाड़ के लापता जौहर अंसारी का शव सोनाडुब्बी नदी से बरामद, पुलिस जांच में जुटी

मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क:
खलारी थाना क्षेत्र के जेहलीटाड़ निवासी जौहर अंसारी उर्फ जॉन (लगभग 45 वर्ष) का शव बुधवार सुबह सोनाडुब्बी नदी से बरामद किया गया. मृतक बीते 30 मार्च की सुबह से लापता थे, जिसके बाद परिजनों ने खलारी थाना में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.

ग्रामीणों के अनुसार, जौहर अंसारी 30 मार्च की सुबह करीब 9:30 बजे लाल रंग की टी-शर्ट और काले रंग की हाफ पैंट पहनकर घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा था. परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका बुधवार 1 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे घर के उत्तर दिशा में बह रही सोनाडुब्बी नदी में उनका शव दिखाई दिया. 

इसकी सूचना मिलते ही खलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित रिम्स भेज दिया है. मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: खण्डामौदा पेट्रोल पंप के सामने भीषण सड़क दुर्घटना पर टेंपो चालक की मौके पर मौत, बाकि तीन लोग बुरी तरह से घायल

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट