हुसैनाबाद में सोन नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद, पुलिस शव कब्जे मे लेकर छानबीन मे जुटी

By : Vaibhaw Vikram
हुसैनाबाद में सोन नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद, पुलिस शव कब्जे मे लेकर छानबीन मे जुटी

विकास कुमार /न्यूज़ 11 भारत 

पलामू/डेस्क: हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के देवरी ओपी अंतर्गत देवरी कला के समीप सोन नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है. महिला की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. मंगलवार शाम सूचना मिलने के बाद देवरी, दंगवार ओपी पुलिस और हुसैनाबाद थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. महिला का हुलिया लाल रंग का टीशर्ट, लाल रंग का लेगींस नाइट ड्रेस जैसा पहनी हुई हैं, महिला का ऊंचाई करीब 5 फिट, गला मे काला धागा व दाहिना हाथ मे लाल रंग का एक चूड़ी पहनी हुई हैं, बताया जा रहा है कि महिला का शव बालू में दबा हुआ था, जिसका कुछ हिस्सा बाहर नजर आ रहा था. 

शव फूल जाने के कारण पहचान कराने में पुलिस को कठिनाई हो रही है. बुधवार को पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में कोई महिला लापता हो तो परिजन देवरी ओपी या हुसैनाबाद थाना पहुंचकर शव की शिनाख्त करें अथवा अगर इस प्रकार से संबंधित सूचना मिलता हैं तो तत्काल स्थानीय पुलिस को दें. फिलहाल हुसैनाबाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में रेलवे इंजीनियर की मौत, कार डिवाइडर से टकराई; महिला गंभीर रूप में घायल
 
संबंधित सामग्री

फिदायीन हमले से दहला पाकिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में मस्जिद के निकट धमाका, 5 पुलिसकर्मियों- 11 नमाजियों की मौत, 50 गंभीर

फिदायीन हमले से दहला पाकिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में मस्जिद के निकट धमाका, 5 पुलिसकर्मियों- 11 नमाजियों की मौत, 50 गंभीर

विस्फोटकों से भरे वाहन को फिदायीन ने मस्जिद के मुख्य गेट से टकरा दिया जिससे जोरदार धमाका हुआ

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा यूपीआई व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित एमडीआर को वापस लेने की मांग की.

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

अभिभावकों की शिकायतों के बाद उपायुक्त रामगढ़ ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.