रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी के पारसनाथ रेलवे स्टेशन के परिसर में एक व्यक्ति का शव पाया गया. जिसे गोमो जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजी है. घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र का है. फिलहाल मृतक की पहचान बजरंगी सोनी पटना रोड धोबी टोला बरही निवासी के रूप में हुई है. हालांकि लोगों का कहना है कि यह उसके ससुराल का पता है. मृतक का घर निमियाघाट थाना क्षेत्र के नगरी में है. फिलहाल मृतक इसरी बाजार में रहकर ड्राइवरी का काम किया करता था. हालांकि उसकी मौत के कारणों का पता अब तक नहीं कर पाया है. जीआरपी ने परिजनों को उसकी मौत की जानकारी दे दी है. वही शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: अला हजरत राजा जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर उमड़ा जनसैलाब