गोवा से झारखंड के तीन युवाओं का शव पहुंचा रांची, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने अर्पित किया श्रद्धासुमन

पलायन को रोकने के लिए सरकार तैयार करे कार्य योजना - बंधु तिर्की

By : Ark Sahuliyar
गोवा से झारखंड के तीन युवाओं का शव पहुंचा रांची, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने अर्पित किया श्रद्धासुमन

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
गोवा के नाइट क्लब में गैस सिलेंडर फटने से झारखंड के तीन युवाओं की हुई मौत के बाद आज सुबह मृतकों का शव रांची एयरपोर्ट पहुंचा. रांची एयरपोर्ट पर राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने लापुंग प्रखंड के फतेहपुर गांव निवासी दो सगे भाई प्रदीप महतो, विनोद महतो के साथ- साथ खूंटी कर्रा निवासी मोहित मुंडा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित की. इस दौरान मृतकों के परिजन भी मौजूद रहे. पूर्व मंत्री बंधु तिर्की परिजनों के साथ मृतक का शव लेकर पैतृक आवास के लिए रवाना हुए. लापुंग के फतेहपुर गांव और खूंटी के गोविंदपुर में ग्रामीणों बड़ी संख्या में अंतिम दर्शन में शामिल हुए. ग्रामीणों ने नम आंखों से पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी. 

इस मौके पर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि ये घटना बेहद ही दुखद है. उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए पलायन झारखंड के लिए अभिशाप की तरह है. गोवा में घटित घटना में शामिल तीनों युवक रोजगार के लिए छह माह पहले गए थे. इस घटना की जांच होनी चाहिए ताकि किस परिस्थिति में ये घटना घटी इसका खुलासा हो सके. गोवा सरकार को ऐसे क्लब के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए. 

height=399

बंधु तिर्की ने कहा है कि मृतक के परिजनों को गोवा सरकार की तरफ से सम्मानजनक मुआवजा मिलना चाहिए़. इसके साथ ही झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मुआवजा राशि को लेकर पहल की है. मृतक के परिजनों को 50 - 50 हजार रुपए का भुगतान किया गया है जबकि एक - एक लाख रुपये की अतिरिक्त राशि भी बहुत जल्द खाते में भेजी जाएगी. उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए होने वाले पलायन को रोकने के लिए कार्य योजना तैयार किया जाना चाहिए. इसके साथ ही चालू सत्र में इस गंभीर विषय पर सदन में बहस होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- खूंटी में युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
 
संबंधित सामग्री

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली