चैनपुर कॉलेज के संस्थापक फादर सिप्रियन एक्का की जयंती मनाई गई

By : News11 Bharat
चैनपुर कॉलेज के संस्थापक फादर सिप्रियन एक्का की जयंती मनाई गई

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क: चैनपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर के संस्थापक श्रद्धेय फादर सिप्रियन एक्का को महाविद्यालय परिवार ने शत शत नमन, श्रद्धांजलि और आत्मा की अनंत शांति के लिए प्रार्थनाएं अर्पित किया. फादर सिप्रियन एक्का के समाधि स्थल पर उपस्थित प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का ने कहा कि फादर सिप्रियन एक्का हमारे प्रेरणाश्रोत हैं. फादर सिप्रियन एक्का एक महान दूरदर्शी, कर्मठ, निष्ठावान, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी थे. उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों की समस्या को दूर करने के लिए एक महान सपना देखा था. और चैनपुर में महाविद्यालय खोलकर शिक्षा की ज्योति जलाई. उनका कहना था कि ईश्वर ने हमें इस दुनिया में एक खास मकसद से भेजा है, उसे हमें पूरा करना है.  हमें केवल दस साल रहना है और बहुत कुछ करना है. और इसलिए उसने धुंआधार काम किया. फादर सिप्रियन एक्का द्वारा स्थापित यह महाविद्यालय चैनपुर बरवे क्षेत्र के लिए एक वरदान है.  वे हमारे लिए ऊर्जा और प्रेरणा के श्रोत हैं. पूर्व प्राचार्य फादर इनोसेंट कुजूर ने भी श्रद्धासुमन अर्पित की एवं अपना अनुभव साझा किया. तत्पश्चात सभी प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने फादर सिप्रियन एक्का की आत्मा शांति हेतु प्रार्थना की एवं उनसे प्रेरणा ग्रहण कर जीवन में समाज एवं देश के लिए नेक कार्य करने का संकल्प लिया

यह भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन होगा तेज, आशुतोष तिवारी पर कार्रवाई अन्यायपूर्ण - पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी

संबंधित सामग्री

सरायकेला जिला उपायुक्त ने किया कुकडु प्रखंड कार्यालय सह क्षेत्र भ्रमण और सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया

सरायकेला जिला उपायुक्त ने किया कुकडु प्रखंड कार्यालय सह क्षेत्र भ्रमण और सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया

पूरे परिसर व क्लास रूप का निरीक्षण कर छात्राओं से सीधा संवाद कर वोटर कार्ड आदि से संबंधित प्रश्नोत्तरी की व सही जवाब देने पर पुरस्कृत भी किया

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में HC में सुनवाई, प्रार्थियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल, कल फिर होगी सुनवाई

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में HC में सुनवाई, प्रार्थियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल, कल फिर होगी सुनवाई

JSSC CGL की परीक्षा को रद्द करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से जवाब दाखिल किया गया और उनकी ओर से बहस पूरी कर ली गई.

त्योहारों से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड बॉर्डर पर 6 भट्ठियां ध्वस्त

त्योहारों से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड बॉर्डर पर 6 भट्ठियां ध्वस्त

मौके से कुल 470 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, वहीं 23,000 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट किया गया.

चतरा में साइबर ठगों का दुस्साहस: उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर से बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, जिला प्रशासन अलर्ट

चतरा में साइबर ठगों का दुस्साहस: उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर से बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, जिला प्रशासन अलर्ट

जिला त्वरित कार्रवाई करते हुए आम जनता के लिए एक अति महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सतर्क रहने की अपील की है

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, NHM में अनियमितताओं की जांच की मांग 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, NHM में अनियमितताओं की जांच की मांग 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग में विगत 10 वर्षों के वित्तीय आवंटन, व्यय तथा खरीद संबंधी अनियमितताओं की स्वतंत्र उच्चस्तरीय जा