बहरागोड़ा बाबा सत्यनाथ शिव मंदिर गुहियापाल के 100 वर्ष पूर्ण, 501 कलशों के साथ उमड़ा आस्था का जनसैलाब

By : News11 Bharat
बहरागोड़ा बाबा सत्यनाथ शिव मंदिर गुहियापाल के 100 वर्ष पूर्ण, 501 कलशों के साथ उमड़ा आस्था का जनसैलाब

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के गुहियापाल में गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और अटूट विश्वास का एक अनूठा संगम देखने को मिला.जिसमें बाबा सत्यनाथ शिव मंदिर की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने का ऐतिहासिक उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक महोत्सव के पहले दिन आज एक भव्य और दिव्य कलश यात्रा निकाली गई.वहीं  सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु  ज्योति पहाड़ी  स्थित स्वर्णरेखा नदी के तट पर एकत्रित हुए तथा विधि-विधान से पूजन के पश्चात 501 सौभाग्यशाली कलशों में पवित्र जल भरकर श्रद्धालु  गाजेबाजे के साथ मंदिर  प्रांगण में स्थापित किया गया.वहीं भक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र कलश यात्रा के दौरान "वम भोले" के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा. ढोल-मंजीरों की थाप और संकीर्तन की मधुर ध्वनि ने उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया.इस पावन अवसर पर सेवा भाव की एक  मिसाल पेश करते हुए लगभग 5000 श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे (अन्न वितरण) का आयोजन किया गया. आयोजक कमेटी की ओर से  बताया गया कि यह पाँच दिवसीय उत्सव अभी जारी रहेगा, जिसमें प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, भजन संध्या और धार्मिक प्रवचनों का दौर चलेगा.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मौत के सौदागर के घर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली उपभोक्ता सामग्री की बरामद

संबंधित सामग्री

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

 गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुआ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.