अतिक्रमण पर सख्ती

मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने का दिया अंतिम अल्टीमेटम

सरकारी बस पड़ाव, लता मंगेशकर चौक, छह मुहान, हॉस्पिटल चौक, छोटी मस्जिद एरिया रोड, डाबर रोड और एलआईसी रोड के लिए चेतावनी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने का दिया अंतिम अल्टीमेटम

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू के मेदिनीनगर नगर निगम प्रशासन ने शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है.  नगर आयुक्त के निर्देशानुसार निगम की टीम ने शहर के प्रमुख क्षेत्रों में माइकिंग कर अंतिम चेतावनी जारी की है कि 24 घंटे के भीतर सभी अवैध अतिक्रमण स्वयं हटा लें अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी. सरकारी बस पड़ाव, लता मंगेशकर चौक, छह मुहान, हॉस्पिटल चौक, छोटी मस्जिद एरिया रोड, डाबर रोड और एलआईसी रोड जैसे प्रमुख स्थलों पर यह चेतावनी दी गई है. 
निगम प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि 24 घंटे की समय सीमा समाप्त होने के बाद मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में सख्ती से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी. आज चलाए गए इस एनफोर्समेंट अभियान में सी एल टी सी गुरुदयाल सिंह, अमीन सत्येंद्र मेहता, शेरान खान, अविनाश कुमार और सुपरवाइजर रंजीत कुमार उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बड़की सरिया में जंगल की जमीन अवैध रूप से चल रहा था बुलडोजर, जेसीबी को ग्रामीणों ने पकड़ा, वन विभाग ने दर्ज किया केस

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य