न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सरकार अब केवल समीक्षा तक सीमित नहीं रही, बल्कि एक्शन मोड में नजर आ रही है. बीते दोनों सभी सिविल सर्जन को केवल चेतावनी दे गई थी और आज अपर मुख्य सचिव ने सभी उप विकास एक्टों को पीएम अफीम और 15वें वित्त आयोग की राशि का निर्माण व खर्च में तेजी के निर्देश दिया.
दिनांक 2 फरवरी 2026 को अजय कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा की अध्यक्षता में सभी जिलों के सिविल सर्जनों के साथ समीक्षा बैठक हुई थी. इस बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), मुख्यमंत्री अस्पताल रखरखाव योजना, 15वां वित्त आयोग और पीएम-अभीम की प्रगति की गहन समीक्षा की गई.
आज 6 फरवरी 2026 को अपर मुख्य सचिव ने एक कदम आगे बढ़ते हुए सभी जिलों के उप विकास आयुक्तों (डीडीसी) के साथ 15वें वित्त आयोग और पीएम-अभीम की प्रगति की अलग से समीक्षा की.
इस बैठक में एचएससी, पीएचसी, बीपीएचयू, आईपीएच और यूएएम जैसी स्वास्थ्य इकाइयों के निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर सख्त रुख अपनाया गया. अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि जहां भी निर्माण कार्य बाधित हैं, वहां तुरंत कारणों की पहचान कर उन्हें पूरा कराया जाए.
बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज और उप सचिव ध्रुव प्रसाद के साथ केपीएमजी के लालमोहन उपस्थित थे.
अपर मुख्य सचिव ने यह भी सवाल उठाया कि कई स्थानों पर क्या ऐसे स्वास्थ्य केंद्र हैं जिनका निर्माण तो पूरा हो गया इसके बावजूद फंक्शनल नहीं हैं. ऐसे सभी मामलों में तत्काल स्थिति का आकलन कर केंद्रों को चालू करने का निर्देश दिया गया. साथ ही अन्य योजनाओं में पड़ी राशि को शीघ्र खर्च कर विकास कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया गया.
ये भी पढ़ें- 108 एंबुलेंस सेवा ओला मॉडल पर होगी संचालित, पूरी तरह फ्री रहेगी सुविधा
अपर मुख्य सचिव ने की 15वें वित्त आयोग और पीएम अभीम की समीक्षा
2 फरवरी को समीक्षा और चेतावनी, 6 फरवरी को उप विकास आयुक्तों संग बैठक कर निर्माण व खर्च में तेजी के निर्देश
संबंधित सामग्री
ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो
कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.
हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा
सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट
गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई
चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण
नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.