न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: स्टेट लेवल बैंकर्स कमिटी (SLBC) की 93वीं बैठक बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने की. इस दौरान वित्त मंत्री ने बैंक प्रतिनिधियों को राज्य की प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने और जिला स्तर पर आर्थिक सुधारों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.
मंत्री ने कहा कि हर तीन महीने में होने वाली इस बैठक का ठोस परिणाम सामने आना चाहिए. उन्होंने बैंकों को चेताया कि सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के फंड का सही और पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित किया जाए.
वित्त मंत्री ने धनबाद में सीएसआर फंड से 400 पंखे खरीदे जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसे खर्च से विकास कार्यों की दिशा सही नहीं रह सकती. उन्होंने बैंकर्स से आग्रह किया कि वे राज्य के हित में अपनी भूमिका को गंभीरता से समझें और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें.
ये भी पढ़ें- Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न, कुल 18 प्रस्ताव पारित
प्रोजेक्ट भवन में हुई स्टेट लेवल बैंकर्स कमिटी की 93वीं बैठक, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर हुए शामिल
संबंधित सामग्री
मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद
पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।
झारखंड आ रहे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, 8 अक्टूबर को रांची में होगा खास कार्यक्रम
8 अक्टूबर को मंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी रांची आयेंगे
नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी
नवादा के रोह प्रखंड में एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।
मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल
दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.
बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश
बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।