संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर चैनपुर प्रखंड की बरांव पंचायत स्थित चढ़ावन टोला के पहाड़ी बाबा मंदिर परिसर में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस खास मौके पर 'फ्रेंड ऑर्गेनाइजेशन कमिटी चढ़नवा पहाड़ी बाबा' द्वारा 14वें पहाड़ी बाबा महोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम का आधिकारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि डालटनगंज विधायक आलोक कुमार चौरसिया, जिला पार्षद रामलव प्रसाद चौरसिया, प्रमोद सिंह, वीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष भरदुल चौधरी, मंडल अध्यक्ष सिकंदर चौधरी और कार्यक्रम अध्यक्ष योगेश्वर चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद शिवभक्तों ने 'हर हर महादेव' के जयघोष के साथ एक भव्य कलश यात्रा निकाली और पहाड़ी बाबा का जलाभिषेक करते हुए पूरे क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की.
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि पहले इस मंदिर तक पहुँचने का कोई सुगम रास्ता नहीं था, जिसे अब पक्की सड़क बनवाकर बेहतर कर दिया गया है. इसके अलावा उन्होंने श्रद्धालुओं की माँग पर मंदिर परिसर में एक विवाह मंडप बनवाने की भी घोषणा की. वहीं दूसरी ओर डंडा जिला पार्षद अजय मेंटल ने इस धार्मिक आयोजन के लिए ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया.
इस भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव में सांसद प्रतिनिधि ब्रह्मदेव चौधरी, लालजी चौधरी, धाना चौधरी, भरदुल चौधरी, किशन चौधरी और सीताराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शिवभक्त उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: सावन की अंतिम सोमवारी पर भरनो के विभिन्न शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़