बालूमाथ में थाना दिवस का आयोजन भूमि विवाद के 17 मामले आए

बालूमाथ में थाना दिवस

बालूमाथ में थाना दिवस का आयोजन भूमि विवाद के 17 मामले आए

थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया गया.इस दौरान थाना क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन किया.

बालूमाथ में थाना दिवस का आयोजन भूमि विवाद के 17 मामले आए

अजीत कुमार/न्यूज11 भारत 
बालूमाथ/डेस्क:
थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया गया.इस दौरान थाना क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन किया. जिन आवेदनों में अधिकतम मामले जमीन संबंधी थे जिन्हों निबटारा के लिए आवेदक को आश्वासन दिया गया. इस दौरान थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बतलाया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के दिशा निर्देश पर यह थाना दिवस का आयोजन किया गया है जिसमें कुल 17 मामले आएं हैं.जिसमें अधिकांश मामले भूमि विवाद से जुड़े हुए हैं.जिनके निपटारा के लिए अंचल विभाग को दिशा निर्देश दिया गया है.साथ ही थाना प्रभारी ने बताया कि थाना दिवस पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देशानुसार प्रत्येक बुधवार को थाना में आयोजित किया जाएगा जिससे विशेष भूमि विवाद या किसी प्रकार की मामले हो थाना दिवस पर आवेदन कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं.उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि भूमि विवाद का   निबटारा स्वयं से मार पीट या झगड़ा कर के न करें.उसके लिए पुलिस प्रशासन हैं. इस दौरान थाना प्रभारी के अलावा अंचल निरीक्षक बासु देव महतो , पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार,सहित ग्रामीण मौजूद रहे.

संबंधित सामग्री

चाईबासा: सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; चक्का जाम कर REO दफ्तर घेरने की दी चेतावनी

झारखंड

चाईबासा: सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; चक्का जाम कर REO दफ्तर घेरने की दी चेतावनी

पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड में सड़क की जर्जर स्थिति से नाराज ग्रामीणों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया.

राजगंज इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह व करियर काउंसलिंग आयोजित, 46 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

झारखंड

राजगंज इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह व करियर काउंसलिंग आयोजित, 46 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

राजगंज इंटर कॉलेज, राजगंज धनबाद एवं रामाकृष्णा आईएएस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह सह करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के दूसरे दिन हंगामा, स्लॉट फुल होने पर युवाओं का विरोध

झारखंड

ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के दूसरे दिन हंगामा, स्लॉट फुल होने पर युवाओं का विरोध

गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे.

गावां कालीमण्डा मंदिर के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हुआ हंगामा, अंचलाधिकारी ने लगाया निषेधाज्ञा

झारखंड

गावां कालीमण्डा मंदिर के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हुआ हंगामा, अंचलाधिकारी ने लगाया निषेधाज्ञा

गावां बाजार स्थित ऐतिहासिक काली मंडा मंदिर के पूर्वी भाग स्थित विवादित जमीन में एक पक्ष के द्वारा झोपड़ी बनाने को लेकर बुधवार भारी विवाद की स्थिति उतपन्न हो गई.

धसनिया में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत

झारखंड

धसनिया में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत

आक्रोशित ग्रामीणों ने गोबिंदपुर–साहिबगंज स्टेट हाईवे को किया जाम