न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन की रांची शाखा ने डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद के साथ झारखंड उच्च न्यायालय परिसर में हुई कथित अभद्रता और दुर्व्यवहार की घटना की कड़ी निंदा की है.
एसोसिएशन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ड्यूटी के दौरान एक महिला थाना प्रभारी के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है. संगठन ने इसे पुलिस सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है. घटना के विरोध में झारखंड पुलिस एसोसिएशन रांची शाखा ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि जिले के सभी पुलिसकर्मी अगले तीन दिनों तक काला बिल्ला लगाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे.
यह भी पढ़े: बोलिविया में बड़ा विमान हादसा: पैसों से भरा सैन्य कार्गो प्लेन क्रैश, 15 लोगों की मौत