Disneyland fair exhibition

पलामू में डिज़्नीलैंड मेला प्रदर्शनी के टेंडर की प्रक्रिया पूरी, पवन कुमार गुप्ता को मिला जिम्मा

मेदिनीनगर नगर निगम कार्यालय में आज डिज़्नीलैंड मेला प्रदर्शनी के टेंडर को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

By : Ark Sahuliyar
पलामू में डिज़्नीलैंड मेला प्रदर्शनी के टेंडर की प्रक्रिया पूरी, पवन कुमार गुप्ता को मिला जिम्मा

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
मेदिनीनगर नगर निगम कार्यालय में आज डिज़्नीलैंड मेला प्रदर्शनी के टेंडर को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर ने की.

मेला आवंटन के लिए बुलाई गई इस बैठक में मुख्य रूप से तीन संवेदकों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई और टेंडर डाला. इसके बाद सभी उपस्थित पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष खुली डाक बोली लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई. बोली के दौरान चंचल कुमार मिश्रा ने 88 लाख 10 हजार रुपये की बोली लगाई, जबकि बैजनाथ सिंह की ओर से 88 लाख रुपये की बोली पेश की गई. वहीं पवन कुमार गुप्ता ने सबसे ऊंची बोली लगाते हुए 88 लाख 20 हजार रुपये का दांव खेला.

अधिकतम बोली लगाने के कारण नियमों के तहत पवन कुमार गुप्ता को इस वर्ष की डिज़्नीलैंड मेला प्रदर्शनी के आयोजन का जिम्मा सौंप दिया गया. नगर निगम प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, इस भव्य मेले का आयोजन आगामी 20 जुलाई से शुरू होकर 25 सितंबर 2026 तक किया जाएगा. बैठक के दौरान पारदर्शिता का विशेष ख्याल रखा गया.