फिरोज आलम/न्यूज11 भारत
रजरप्पा/डेस्क: प्रशासन की अनदेखी से त्रस्त होकर रजरप्पा क्षेत्र के टेम्पू चालकों ने मानवता और एकजुटता की मिसाल पेश की. चितरपुर सांडी से रजरप्पा प्रोजेक्ट जाने वाले रेलवे क्रॉसिंग मार्ग की हालत काफी जर्जर हो गई थी. गड्ढों और कीचड़ के कारण रोजाना हादसे हो रहे थे. स्कूली बच्चे, मरीज और आम लोग इस रास्ते से गुजरने में डरते थे. समस्या लगातार बढ़ती देख क्षेत्र के टेम्पू चालक संदीप पोद्दार, विजय साव, मो. शाहिद, मनोवर खान, राजा कुमार और आकाश करमाली ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया. इन छह साथियों ने श्रमदान कर मिट्टी भरकर सड़क को अस्थायी रूप से दुरुस्त किया. टेम्पू चालकों का कहना था कि रेलवे फाटक के पास की सड़क पूरी तरह टूट चुकी थी. इसी कारण आए दिन वाहन पलटने और फिसलने की घटनाएं हो रही थीं. कई बार यात्रियों को चोटें भी आईं.
यह भी पढ़ें: अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा