राजगंज में शिक्षक-अभिभावक बैठक संपन्न, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुआ मंथन

शिक्षा पर विमर्श

राजगंज में शिक्षक-अभिभावक बैठक संपन्न, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुआ मंथन

अभिभावकों के सुझावों पर विद्यालय प्रबंधन ने सकारात्मक पहल का दिया भरोसा

राजगंज में शिक्षक-अभिभावक बैठक संपन्न बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुआ मंथन

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: धनबाद के राजगंज स्थित बालिका मध्य विद्यालय में गुरुवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक (पीटीएम) का आयोजन विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती कान्ति देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विद्यालय के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक में अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों की पढ़ाई में सुधार, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, विद्यालय परिसर की स्वच्छता, शैक्षणिक सुविधाओं के बेहतर उपयोग तथा शिक्षण सामग्री (टीएलएम) के प्रभावी इस्तेमाल पर अपने विचार रखे. साथ ही विद्यालय और अभिभावकों के बीच नियमित संवाद एवं सहयोग को और मजबूत बनाने पर सहमति बनी. अभिभावकों द्वारा दिए गए सुझावों पर विद्यालय प्रबंधन ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अकलु मोहली ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षक और अभिभावकों की साझा जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि नियमित संवाद, सहयोग और सतत निगरानी से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सकता है.

बैठक में अंजना कुमारी, राजेश चन्द्र गायेन, बद्री विशाल सिंह चौधरी, शैलेश चौहान, सुशीला कुमारी, अंगद कुमार साव, फारुकुर्रफी सिद्दीकी, पिंटु कुमार दे, विजया राजे चौरसिया, शोभा देवी, रकीबा खातून, सुबेदा खातून सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे.

बैठक का समापन बच्चों के बेहतर भविष्य और विद्यालय-अभिभावक सहभागिता को निरंतर मजबूत बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया. विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति, पढ़ाई पर निगरानी और विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की

यह भी पढ़ें: घाघरा पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने, एसआई आदित्य कुमार ने घायल युवक को खुद पहुंचाया अस्पताल

संबंधित सामग्री

10 लाख का इनामी माओवादी बैजनाथ सिंह दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

झारखंड

10 लाख का इनामी माओवादी बैजनाथ सिंह दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने हेरहंज थाना कांड संख्या- 12/23 का फैसला सुनाते हुए भाकपा (माओवादी) के जोनल कमांडर, दस लाख के इनामी आरोपी बैजनाथ सिंह उर्फ चंदन सिंह खरवार उर्फ संजीवन पिता

आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों का E-KYC 15 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य, PDS डीलरों व CSP संचालकों के साथ बैठक

झारखंड

आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों का E-KYC 15 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य, PDS डीलरों व CSP संचालकों के साथ बैठक

प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभुकों के E-KYC कार्य में तेजी लाने को लेकर जन वितरण प्रणाली (PDS) डीलरों एवं सीएसपी (CSP/VLE) संचाल

तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम निलंबित, एसपी कपिल चौधरी की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम निलंबित, एसपी कपिल चौधरी की बड़ी कार्रवाई

अवैध रूप से वाहनों को जब्त करने और उनके मालिकों से अवैध वसूली  करने के मामले में पलामू के पुलिस अधीक्षक  कपिल चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है. एसपी ने तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम को तत्काल प्रभाव से निलंब

पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर ऑटो और बाइक में भीषण भिड़ंत, दो की हालत नाजुक, मची अफरा-तफरी 

झारखंड

पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर ऑटो और बाइक में भीषण भिड़ंत, दो की हालत नाजुक, मची अफरा-तफरी 

पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मुरमुसी गांव के समीप शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे एक ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच सीधी भिड़ंत हो गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक बच्चे स

चंदवा में कांग्रेस का एसआईआर संवाद कार्यक्रम, मतदाता सत्यापन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

झारखंड

चंदवा में कांग्रेस का एसआईआर संवाद कार्यक्रम, मतदाता सत्यापन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

प्रखंड के इंदिरा गांधी चौक स्थित एक होटल के सभागार में शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रभारी के.