न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झरिया गुजराती हिन्दी मध्य विद्यलाय में आज एक अत्यंत भावुक और गौरवशाली विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के वरिष्ट, लोकप्रिय शिक्षक दिलीप कुमार सिंह को उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया. दिलीप कुमार सिंह ने 30 वर्षों से अधिक समय तक हिन्दी विषय के शिक्षक के रुप में अपनी सेवाएँ दी अपने करियर के दौरान, उन्होने न केवल अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा दिया, बल्कि छात्रों में नैतिक मूल्यों को भी स्थापित किया.
समारोह की शुरुआत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विवेक सिंह द्वारा दिलीप कुमार सिंह को शॉल, स्मृति चिन्ह, और बुके भेंट कर की गई. इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया और छात्रों के जीवन को सही दिशा देने में उनके अथक प्रयासों की सराहना की. साथ ही साथ समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथि के रुप में विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव परेश ठक्कर ने कहा कि दिलीप कुमार सिंह एक शिक्षक ही नहीं बल्कि एक मार्गदर्शक थे. विद्यालय के प्रति उनका सम्र्पण और कर्तयानिष्ठा अनुकरणीय है. उनकी कमी हमेशा खलेगी लेकिन उनकी सीख विद्यालय परिवार के साथ रहेगी.
भावुक होकर दिलीप कुमार सिंह ने कहा यह विद्यालय मेरा परिवार रहा है. छात्रों का प्यार ही मेरी असली कमाई है. मैं यहां से बहुत सारी सुखद यादें लेकर जा रहा हूँ. विदाई समारोह में विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारी वर्ग, और छात्रों ने उज्जवल भविष्य, सुखद और स्वस्थ सेवानिवृत जीवन की कामना की.
ये भी पढ़ें- एक समर्पित खनन कंपनी के रूप में उभरी NML; वित्त वर्ष 2025-26 में 44 एमएमटी कोयला उत्पादन लक्ष्य को किया पार