न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: अभी की बड़ी खबर रांची के रिम्स से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि नरसंहार के मास्टरमाइंड माओवादी प्रशांत बोस की मौत हो गई. प्रशांत बोस रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार में बंद था. जहां वह बीमार भी चल रहा था. वहीं शुक्रवार को रिम्स में इलाज के दौरान प्रशांत बोस की मौत हो गई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, झारखंड पुलिस ने साल 2021 के नवंबर महीने में उसे सरायकेला-खरसावां जिले में हाइवे के एक टोल प्लाजा पर उसकी पत्नी के साथ गिरफ्तार किया था.
जिसके बाद उसकी पेशी कोर्ट में की गई थी. जहां कार्रवाई के बाद उन्हें रांची स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेज दिया गया था. प्रशांत बोस पिछले 60 वर्षों से माओवादी नक्सलियों के संगठन के टॉप लीडरशिप का हिस्सा रहा है. बिहार, झारखंड, बंगाल, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में नक्सलियों द्वारा अंजाम दिए गए सामूहिक कत्लेआम की योजना बनाने से लेकर उन्हें अंजाम देने में प्रशांत बोस की संलिप्तता रही है.
यह भी पढ़ें: पलामू सांसद ने लोकसभा में रखी मांग, कहा- 'मेदिनीनगर में आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र...'