IPL 2026: CSK vs PBKS मैच से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें और संभावित प्लेइंग11

IPL 2026: CSK vs PBKS मैच से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें और संभावित प्लेइंग11

ipl 2026 csk vs pbks मैच से पहले जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें और संभावित प्लेइंग11

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
IPL 2026 का आज (3 अप्रैल) सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) खेला जाएगा. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैच से ठीक आधे घंटे पहले मैदान में उतरेंगे. दोनों टीमों का यह दूसरा मुकाबला है. जहां एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से हार के अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतर रही है. 

वहीं पंजाब किंग्स अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटन्स से जीतकर आज अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतर रही है. सभी क्रिकेट प्रेमियों को होने वाले इस शानदार मुकाबले का बेसब्री से इंतजार था. अब देखना यह है कि आज के मुकाबले में  किस टीम को जीत मिलती है और किस टीम को इस मुकाबले में हार सामना करना पड़ता है. तो चलिए होने वाले मुकाबले से पहले जानते हैं  दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग11.

हेड टू हेड रिकॉर्ड 
दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े की बात करें तो,  दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें से दोनों ही टीमों नए बराबर बाजी मारी है. जहां पंजाब से चेन्नई ने 16 मुकाबले जीते हैं. वहीं चेन्नई नए भी 16 मुकाबलों में बाजी मारी है. आज के मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम हेड टू हेड में अपने सामने वाली टीम से एक अंक के साथ बाजी मार जाएगी.

मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, चेन्नई में आज का मौसम साफ रहेगा बारिश होने की संभावना नहीं है. वहीं मैच के दौरान पूरे इलाके में उमस भरे रहने की उम्मीद है. दिन के समय तापमान लगभग 35 डिग्री से 36 डिग्री तक रहेगा. वहीं रात के समय तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. मगर उमस रहने की वजह से वहां तापमान में कोई बदलाव देखने को मिलेगी.

पिच रिपोर्ट
वहीं बात करें एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच की तो, पहले यहां की पिच मैच के दौरान स्पिन गेंदबाजों का साथ देती हुई नजर आती थी. मगर पिछले कुछ मैचों में यहां की पिच बल्लेबाजों का साथ देती हुई नजर आ रही है. क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि इस मैदान में अभी की हलात को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है.

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी/अखिल हुसैन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज.
इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिज़वी/सरफराज खान.

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशाक.
इम्पैक्ट प्लेयर: यश ठाकुर/हरप्रीत बराड़.
 
यह भी पढ़ें: IPL 2026: CSK vs PBKS मैच से पहले जानें,  चेन्नई के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट
 

संबंधित सामग्री

भरनो में पंचायत भवन से पीडीएस दुकान तक एलआरडीसी का औचक निरीक्षण, गंदगी व लापरवाही पर जताई नाराजगी

झारखंड

भरनो में पंचायत भवन से पीडीएस दुकान तक एलआरडीसी का औचक निरीक्षण, गंदगी व लापरवाही पर जताई नाराजगी

चंदवा के पन्नाटॉड में घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी हुए चोरी, पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

झारखंड

चंदवा के पन्नाटॉड में घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी हुए चोरी, पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

लोहरदगा के पतगेच्छा गांव में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव, गांव में सनसनी

झारखंड

लोहरदगा के पतगेच्छा गांव में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव, गांव में सनसनी

झारखंड में बायो-मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए बनेगी नई गाइडलाइन

झारखंड

झारखंड में बायो-मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए बनेगी नई गाइडलाइन

झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी

झारखंड

झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी

जमुआ विधायक के साथ पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव के अहंकार पूर्ण रवैए पर बाबूलाल मरांडी ने जताया कड़ा एतराज