गांडेय के मंडरो में टीबी जांच शिविर, 96 लोगों का एक्स-रे, 80 संदिग्धों के बलगम के नमूने लिए गए

टीबी जांच शिविर

गांडेय के मंडरो में टीबी जांच शिविर, 96 लोगों का एक्स-रे, 80 संदिग्धों के बलगम के नमूने लिए गए

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांडेय के अंतर्गत मंडरो आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सोमवार को 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया.

गांडेय के मंडरो में टीबी जांच शिविर 96 लोगों का एक्स-रे 80 संदिग्धों के बलगम के नमूने लिए गए

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 
गांडेय डेस्क:
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांडेय के अंतर्गत मंडरो आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सोमवार को 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अबू कासिफ हसन के नेतृत्व में आयोजित शिविर में एआई युक्त पोर्टेबल हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन से 96 लोगों का डिजिटल एक्स-रे किया गया. जांच के दौरान टीबी के 80 संदिग्ध मरीजों के बलगम के नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजे गए. वहीं 120 लोगों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह समेत अन्य गैर-संचारी रोगों एनसीडी की जांच कर आवश्यक परामर्श और दवा उपलब्ध करायी गयी. डॉक्टर हसन ने कहा कि अभियान का उद्देश्य टीबी मरीजों की समय पर पहचान कर उन्हें शीघ्र उपचार उपलब्ध कराना है. प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मोहन प्रसाद ने स्वास्थ्य कर्मियों को टीबी उन्मूलन अभियान के साथ नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन, डेंगू नियंत्रण और कुपोषित बच्चों की पहचान में भी सक्रिय रहने का निर्देश दिया. शिविर में स्वास्थ्यकर्मियों और सहियाओं की सक्रिय भागीदारी रही.

संबंधित सामग्री

झींकपानी में नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज, युवक पर आरोप

झारखंड

झींकपानी में नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज, युवक पर आरोप

झींकपानी थाना क्षेत्र के हाई स्कूल कॉलोनी जोड़ापोखर निवासी ज्योतिफल मुंडा ने आज जुलाई 2026 को अपनी 17 वर्षीय बेटी के अपहरण को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया है.

रामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, प्रिंस खान के दो अपराधी गिरफ्तार, चार पिस्तौल और 82 कारतूस बरामद

झारखंड

रामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, प्रिंस खान के दो अपराधी गिरफ्तार, चार पिस्तौल और 82 कारतूस बरामद

रामगढ़ जिला के भुरकुंडा में मुठभेड़ के दौरान अपराधी शिवराज राम उर्फ शिवा डोम के घायल होने और गिरफ्तारी के बाद रामगढ़ पुलिस ने मामले में दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है.

पंचायत भवन, कुकड़ू में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 44 अभ्यर्थी हुए सफल

झारखंड

पंचायत भवन, कुकड़ू में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 44 अभ्यर्थी हुए सफल

कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन, कुकड़ू में लर्नर लाइसेंस (Learner Licence) हेतु शिविर का आयोजन किया गया.

गढ़वा जिले के लगभग 2.23 लाख लाभुकों के खातों में तीन माह की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित

झारखंड

गढ़वा जिले के लगभग 2.23 लाख लाभुकों के खातों में तीन माह की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित

2,23,001 लाभुकों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अप्रैल, मई एवं जून माह की सम्मान राशि सफलतापूर्वक हस्तांतरित कर दी गई

पेंक पुलिस ने फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा तेनुघाट जेल

झारखंड

पेंक पुलिस ने फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा तेनुघाट जेल

पेंक नारायणपुर थाना की पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर शंकर तुरी नमक वारंटी को गिरफ्तार किया.