गढ़वा जिले के लगभग 2.23 लाख लाभुकों के खातों में तीन माह की मुख्यमंत्री मंईयां स...

मंईयां सम्मान योजना

गढ़वा जिले के लगभग 2.23 लाख लाभुकों के खातों में तीन माह की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित

2,23,001 लाभुकों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अप्रैल, मई एवं जून माह की सम्मान राशि सफलतापूर्वक हस्तांतरित कर दी गई

गढ़वा जिले के लगभग 223 लाख लाभुकों के खातों में तीन माह की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित

अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत 
गढ़वा/डेस्क:
गढ़वा जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा जिले के 2,23,001 लाभुकों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अप्रैल, मई एवं जून माह की सम्मान राशि सफलतापूर्वक हस्तांतरित कर दी गई है. इससे जिले की बड़ी संख्या में पात्र महिलाओं को समय पर आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त हुआ है. इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से बताया गया कि सभी स्वीकृत लाभुकों के बैंक खातों में योजना की राशि अंतरित कर दी गई है. लाभुकों से अपने बैंक खाते की जांच करने तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा बैंकिंग संबंधी समस्या होने पर संबंधित प्रखंड कार्यालय या सम्बंधित बैंक से संपर्क करने की अपील की गई है. 

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य पात्र महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करना तथा उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. योजना के तहत निर्धारित समय-सीमा में सम्मान राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग निरंतर कार्य कर रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत यह राशि उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देशन में सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा सफलतापूर्वक हस्तांतरित की गई. गढ़वा जिला प्रशासन ने सभी लाभुकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें. योजना से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए संबंधित प्रखंड कार्यालय अथवा सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संपर्क किया जा सकता है.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.