पिपरवार में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा हाइवा जब्त

Major action by CISF

पिपरवार में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा हाइवा जब्त

रात्रि जांच अभियान के दौरान न्यू चेक पोस्ट पर मिली सफलता, एमएमडीआर एक्ट की कार्रवाई शुरू

पिपरवार में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई अवैध कोयला लदा हाइवा जब्त

मुमताज अहमद/न्यूज़11 भारत 
खलारी/डेस्क:
कोयला चोरी एवं अवैध कोयला परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईएसएफ इकाई सीसीएल एनके एवं पिपरवार को बड़ी सफलता मिली है. कमांडेंट अमित कुमार के नेतृत्व प्रभावी मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में चलाए जा रहे अभियान के दौरान लगभग 10.18 टन अवैध कोयले से लदे एक हाइवा को पकड़कर वैधानिक कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात पिपरवार क्षेत्र की डी कंपनी स्थित न्यू चेक पोस्ट पर हाइवा संख्या ओडी 35जी- 9442 की जांच की गई. उक्त वाहन आम्रपाली परियोजना से सीएचपी तक कोयला परिवहन कार्य में लगा हुआ था और खाली होकर वापस लौट रहा था. ड्यूटी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक बिपाशा मोहंता को वाहन की गतिविधि संदिग्ध लगी,. जिसके बाद उन्होंने वाहन की गहन जांच कराई. जांच के दौरान जब्त हाइवा का डाला उठाकर देखा गया तो उसमें लगभग 10.18 टन अवैध कोयला छिपाकर रखा गया था. वाहन जेटीपीएल ट्रांसपोर्ट का बताया गया है. 

अवैध कोयला मिलने के तुरंत बाद वाहन को सीआईएसएफ की अभिरक्षा में लेकर सुरक्षित कर लिया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही कमांडेंट अमित कुमार के निर्देशन में सीआईएसएफ अधिकारियों एवं जवानों की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले को अपने नियंत्रण में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की. इस कार्रवाई के दौरान उप कमांडेंट दिनेश कुमार, सहायक कमांडेंट हर्ष लवानिया सहित अन्य अधिकारी एवं बल के सदस्य मौजूद रहे. सीआईएसएफ ने प्रकरण में खनिज एवं खनन (विकास एवं विनियमन) अधिनियम (एमएमडीआर एक्ट) के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जब्त हाइवा और उसमें बरामद 10.18 टन अवैध कोयला को पिपरवार थाना को सुपुर्द कर दिया है.  पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में कमांडेंट अमित कुमार ने कहा कि सीआईएसएफ राष्ट्रीय संपदा की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अवैध कृत्यों के विरुद्ध सघन अभियान जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. 
 

संबंधित सामग्री

झींकपानी में नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज, युवक पर आरोप

झारखंड

झींकपानी में नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज, युवक पर आरोप

झींकपानी थाना क्षेत्र के हाई स्कूल कॉलोनी जोड़ापोखर निवासी ज्योतिफल मुंडा ने आज जुलाई 2026 को अपनी 17 वर्षीय बेटी के अपहरण को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया है.

रामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, प्रिंस खान के दो अपराधी गिरफ्तार, चार पिस्तौल और 82 कारतूस बरामद

झारखंड

रामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, प्रिंस खान के दो अपराधी गिरफ्तार, चार पिस्तौल और 82 कारतूस बरामद

रामगढ़ जिला के भुरकुंडा में मुठभेड़ के दौरान अपराधी शिवराज राम उर्फ शिवा डोम के घायल होने और गिरफ्तारी के बाद रामगढ़ पुलिस ने मामले में दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है.

पंचायत भवन, कुकड़ू में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 44 अभ्यर्थी हुए सफल

झारखंड

पंचायत भवन, कुकड़ू में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 44 अभ्यर्थी हुए सफल

कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन, कुकड़ू में लर्नर लाइसेंस (Learner Licence) हेतु शिविर का आयोजन किया गया.

गढ़वा जिले के लगभग 2.23 लाख लाभुकों के खातों में तीन माह की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित

झारखंड

गढ़वा जिले के लगभग 2.23 लाख लाभुकों के खातों में तीन माह की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित

2,23,001 लाभुकों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अप्रैल, मई एवं जून माह की सम्मान राशि सफलतापूर्वक हस्तांतरित कर दी गई

पेंक पुलिस ने फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा तेनुघाट जेल

झारखंड

पेंक पुलिस ने फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा तेनुघाट जेल

पेंक नारायणपुर थाना की पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर शंकर तुरी नमक वारंटी को गिरफ्तार किया.