तमाड़ थाना प्रभारी पर महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप

By : News11 Bharat
तमाड़ थाना प्रभारी पर महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
तमाड़ थाना क्षेत्र से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक पीड़ित महिला ने तमाड़ थाना प्रभारी पर बेरहमी से मारपीट, गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि वह अपने एक निजी मामले को लेकर सहायता की उम्मीद में थाना पहुंची थी, लेकिन मदद करने के बजाय थाना प्रभारी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया.

महिला के अनुसार, थाना प्रभारी ने पहले गंदी-गंदी गालियां दीं और उसका मोबाइल फोन उसके शरीर पर दे मारा. इसके बाद भी जब मन नहीं भरा तो उसे अपने कक्ष में ले जाकर मारपीट की. पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट इतनी गंभीर थी कि उसके चेहरे पर चोट के गहरे निशान पड़ गए है और छाती पर भी गंभीर चोट आई है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता ने फोन के माध्यम से एसपी रांची को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. एसपी को शिकायत मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. इसके पश्चात महिला शिकायत लेकर महिला थाना बुंडू पहुंची. अब इस पूरे मामले को लेकर पीड़िता और स्थानीय लोगों द्वारा एसपी रांची से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है. पुलिस प्रशासन की ओर से फिलहाल जांच की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है. हालांकि इस मामले में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी को फोन कर महिला द्वारा लगाए गए आरोप के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

यह भी पढ़े: झारखंड शराब घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, नवीन केडिया को किया गया गिरफ्ता
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य