सिगिद पहुंचे तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा, सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को सौंपा एक-एक लाख का चेक

“दुःख की भरपाई संभव नहीं, पर हर संभव सहायता जारी रहेगी”

By : News11 Bharat
सिगिद पहुंचे तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा, सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को सौंपा एक-एक लाख का चेक

अमित दत्ता/न्यूज11  भारत 

बुंडू/डेस्क:  गुरुवार को बुंडू में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी. शुक्रवार को तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा सिगिद गाँव पहुँचे और दिवंगतों के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से एक-एक लाख रुपये का मुआवजा चेक प्रदान किया.

विधायक मुंडा ने कहा कि  “इन परिवारों का दुःख शब्दों से परे है. कोई भी मुआवजा इस पीड़ा को कम नहीं कर सकता, पर हम सभी इनके साथ खड़े हैं. सरकार और प्रशासन हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

इस अवसर पर खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, बुंडू एसडीओ किस्टो कुमार बेसरा, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

विधायक ने कहा कि घायलों के इलाज और मृतक परिवारों की दीर्घकालिक सहायता के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे.

विधायक मुंडा ने आगे कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की.

मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशि

  1. नलिता देवी -  पत्नी रास बिहारी मुंडा    
  2. अल्का देवी - पत्नी डोमन मुंडा        
  3. मंजू रानी सिंह मुंडा - पत्नी ब्रज किशोर सिंह मुंडा    
  4. संजती देवी - पत्नी जगर मुंडा    

यह भी पढ़ें: फर्जी दस्तावेज जमा करने के आरोपी निरंजन तिवारी ने अदालत में जमा किया जवाब

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य