न्यूज11 भारत
बुढ़मू/डेस्क: अखबार में छपी खबर पर झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना के आदेश पर सह जिलाध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकार रांची अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में डालसा सचिव राकेश रौशन ने दुष्कर्म मामले में संज्ञान लेते हुए एक टीम का गठन किया. टीम में शामिल डिप्टी एलएडसी राजेश कुमार सिन्हा, सहायक एलएडीसी पंकज कुमार शर्मा, पीएलवी बंधु उरांव, दीपक मुंडा, सिकन्दर मुंडा, सादिक आली, अनिल ठाकुर एवं काजल कुमारी पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए शुक्रवार को बुढ़म प्रखंड के हतनई गांव पहुंचे. पीड़िता और पीड़िता के परिवारवालों से मिले एवं बतचीत किया.
पीड़िता को मुआवजा दिलाने के लिए आवेदन लिया गया है, जिसकी इन्क्वायरी जल्द ही पूरी कर उन्हें मुआवजा मुहैया कराया जायेगा. राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे लाभकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन लिया गया है. डालसा की ओर से पीड़िता के केस के देखरेख के लिए निःशुल्क पैनल अधिवक्ता देने की प्रक्रिया पूरी की गयी एवं उन्हें इंदिरा आवास का लाभ दिलाने का भी कार्यवाई डालसा के द्वारा पूरी की जायेगी. बातचीत के क्रम में यह पता चला कि पीड़िता के साथ उसी के गांव के रहनेवाले व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता के परिवार में माता-पिता, एक भाई और तीन बहन है. पीड़िता कक्षा नौ तक की पढ़ाई की है. पीड़िता से पूछने पर बतायी की वह आगे की पढ़ाई करनी चाहती है. पीड़िता के पिता झारखण्ड राज्य के बाहर बिहार के बक्सर में काम करते है. बातचीत के क्रम में यह भी पता चला कि पीड़िता का इंदिरा आवास नहीं है.
ज्ञात हो कि पीड़िता का मेडिकल चेक-अप कराने के लिए डालसा के पीएलवी रीशभ जयसवाल ने मदद पहुंचायी है.
यह भी पढ़ें: बाइक–टेंपो की टक्कर में तीन स्कूली छात्रों सहित पांच घायल, तीन की हालत नाजुक