संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के तिरुलडीह में एक नर जंगली हाथी का मृत्यु हो गया. खबर देखते ही देखते आग की तरह चारो और फैल गयी. आस पास के ग्रामीणों की टोली देखने पहुचने लगे. लोगो ने पूजा पाठ करना भी शुरू कर दिया. वही सूचना पाकर तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार दल बल के साथ पहुचा. खबर पाते ही वन विभाग व बिजली विभागीय अधिकारियों का आना शुरू हो गया. वही पशु चिकित्सक हरेलाल माहतो घटना स्थल पहुचकर मृत हाथी को जांच किया. वही वन विभागीय अधिकारि द्वारा आवश्यक करवाई के बाद मृत हाथी को दफना दिया गया. आस लगाया जा रहा है कि सब्जी की खेती से पार होते समय हाथी अपना सूंड ऊपर उठाया होगा जिससे ऊपर बिजली के तार मिला जिसके बाद उसने तार को जोर से खिंचा होगा जिससे बिजली का पोल तार समेत नीचे गिर गया जिसके चपेट में आने से हाथी की मौत हो गयी होगी. मृत हाथ का उम्र लगभग तीस साल बताया जा रहा है. हालांकि क्षेत्र में हाथी का आतंक बढ़ गया है जिससे वन विभाग द्वारा लोगो को अपील किया जा रहा है कि बिना बजह घर से बाहर रात को न निकले. वन तथा सुनसान जगहों ने न जाये. वही विभागीय अधिकारियों द्वारा माइकिंग करवाने की भी बात कही गयी.
यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर: हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जोड़ना झामुमो का मुख्य संकल्प - सन्नू सिद्दीकी