मांडर के सरगांव मुर्जुली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत

मांडर के सरगांव मुर्जुली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप

मांडर प्रखंड के सरगांव मुर्जुली गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है.

मांडर के सरगांव मुर्जुली में विवाहिता की संदिग्ध मौत दहेज प्रताड़ना का आरोप

न्यूज़11 भारत 
मांडर/डेस्क:
मांडर प्रखंड के सरगांव मुर्जुली गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान सनिजा खातून उम्र 25 वर्ष (पिता – तस्लीम अंसारी), निवासी लोहरदगा जिला  किस्को प्रखंड के ग्राम नारी- नावाडीह, के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या उसके पति सफुज अंसारी (पिता – जुलफान अंसारी), निवासी मांडर थाना के सरगांव मुर्जुली, ने फांसी लगाकर मार दिया गया. मृतका के पिता और परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था. उनका कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद दहेज और पैसों का दबाव बनाया जाता था. उन्होंने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले ग्रामीणों के सहयोग और चंदा जुटाकर बेटी की शादी कराई गई थी. परिजनों के अनुसार, सनिजा खातून कुछ दिन पहले मायके आई हुई थी. 

दो दिन पहले उसका पति ससुराल पहुंचा और भविष्य में किसी प्रकार का विवाद नहीं होने का भरोसा देकर उसे अपने साथ ले गया. आरोप है कि इसके बाद सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या कर दी गई. परिजनों का यह भी कहना है कि घटना के बाद आरोपी पक्ष की ओर से फोन कर केवल इतना बताया गया कि उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं रही. वहीं, गांव के कुछ लोगों का भी कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था और आरोपी द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात पहले भी सामने आती रही थी. घटना की सूचना मिलते ही मांडर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मामले की जांच शुरू की और आरोपी पति को पूछताछ के लिए थाना ले गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. मृतका के परिजनों ने निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

संबंधित सामग्री

पलामू में गर्भवती शिक्षिका के पेट में ही थमी मासूम की सांसें, पति ने लगाया छुट्टी के बदले रिश्वतखोरी का आरोप

झारखंड

पलामू में गर्भवती शिक्षिका के पेट में ही थमी मासूम की सांसें, पति ने लगाया छुट्टी के बदले रिश्वतखोरी का आरोप

पलामू जिले के शिक्षा विभाग में एक अत्यंत दुखद एवं संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां समय रहते छुट्टी न मिलने और लगातार यात्रा के दबाव के कारण एक गर्भवती शिक्षिका के पेट में ही अजन्मे बच्चे की मौत हो ग

कटहल तोड़ने के दौरान हादसा, सिर पर कटहल गिरने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

झारखंड

कटहल तोड़ने के दौरान हादसा, सिर पर कटहल गिरने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

गांडेय थाना क्षेत्र के मोहनडीह गांव में एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय हरि वर्मा की मौत हो गई.

संपत्ति विवाद में बुजुर्ग दंपती ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप, थाने में प्राथमिकी दर्ज

झारखंड

संपत्ति विवाद में बुजुर्ग दंपती ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप, थाने में प्राथमिकी दर्ज

70 वर्षीय मालती देवी ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर अपने दो बड़े बेटों, बहुओं, पोतियों तथा एक अन्य रिश्तेदार पर संपत्ति विवाद को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है.

ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगवाया, जहरीले जीवों से बचाव को लेकर जारी की एडवाइजरी

झारखंड

ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगवाया, जहरीले जीवों से बचाव को लेकर जारी की एडवाइजरी

नदियों, तालाबों एवं अन्य जलस्रोतों का जलस्तर बढ़ने से संभावित खतरे को देखते हुए अमलाबाद ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों का निरीक्षण किया.

बोलबा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में हत्या मामले में चार लोग गिरफ्तार भेजे गए जेल

झारखंड

बोलबा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में हत्या मामले में चार लोग गिरफ्तार भेजे गए जेल

बड़े भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर की थी छोटे भाई की हत्या