पलामू में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

By : Admin
पलामू में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत 

हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के देवरी ओपी अंतर्गत देवरी पहाड़ी गांव में दहेज प्रताड़ना से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. 24 वर्षीय विवाहिता संध्या कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के पिता अमरदेव चौधरी ग्राम कटुअल कला, थाना चैनपुर ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में अपनी पुत्री की शादी रविन्द्र चौधरी के साथ की थी. 

शादी के लगभग छह माह बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. इसको लेकर ग्रामीणों के बीच पंचायत भी हुई थी, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ. आरोप है कि मंगलवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी पुत्री की हत्या कर दी और घटना के बाद घर छोड़कर फरार हो गए. सूचना मिलते ही देवरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही हुसैनाबाद थाना पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर पति रविन्द्र चौधरी सहित चार अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: सारंडा में अब नक्सलवाद आखिरी सांसें गिन रहा है - 134 समादेष्टा त्रिलोक नाथ सिंह

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित