एफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण, चावल की गुणवत्ता ठीक, टैगिंग रसीद गायब

By : News11 Bharat
एफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण, चावल की गुणवत्ता ठीक, टैगिंग रसीद गायब

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह में जिले के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को आईटीडीए निदेशक प्रवीण गगराई ने एफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण किया. उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व गुरुवार मध्यरात्रि में नियुक्त मजिस्ट्रेट द्वारा एफसीआई गोदाम को सील किया गया था.शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान आईटीडीए निदेशक प्रवीण गगराई ने बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज और अंचलाधिकारी लवकेश सिंह की उपस्थिति में गोदाम का ताला खुलवाया. इसके बाद गोदाम में रखे चावल की गहन जांच की गई.इस संबंध में आईटीडीए निदेशक प्रवीण गगराई ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश के आलोक में जांच की गई.

जांच के दौरान चावल की गुणवत्ता सही पाई गई, लेकिन चावल के बोरों में टैगिंग रसीद नहीं मिली, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उक्त चावल किस मिल से आया है. टैगिंग रसीद के अभाव को गंभीर लापरवाही माना जा रहा है.निरीक्षण के समय प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और एफसीआई के एजीएम भी मौजूद रहे. अधिकारियों द्वारा पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे वरीय अधिकारियों को भेजा जाएगा. संभावना जताई जा रही है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है.फिलहाल, एफसीआई गोदाम में चावल की आपूर्ति और रिकॉर्ड से जुड़ी पारदर्शिता को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं.जिनका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएगा.

यह भी पढ़ें: घरेलू विवाद में महिला की बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर : सुपौल में ससुर-जेठ-देवर व अन्य पर गंभीर आरोप, जख्मी रेफर

संबंधित सामग्री

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

प्रेम कुमार पिछले 20 सालों से तमिलनाडु स्थित एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम करता था, बीच-बीच में घर आता था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

रक्षाबंधन पर भेजी राखी का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, नारी शक्ति और जनसेवा के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

गढ़वा स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार