पलामू में भीख मांग रहे दो बच्चों के पेट पर मिले ऑपरेशन के दाग, अंग तस्करी की आशंका

अंग तस्करी

पलामू में भीख मांग रहे दो बच्चों के पेट पर मिले ऑपरेशन के दाग, अंग तस्करी की आशंका

पलामू के मेदिनीनगर स्थित कोयल नदी के तटीय इलाके से रेस्क्यू किए गए दो बाल भिक्षुकों के पेट पर सर्जरी जैसे गहरे निशान मिलने से सनसनी फैल गई है.

पलामू में भीख मांग रहे दो बच्चों के पेट पर मिले ऑपरेशन के दाग अंग तस्करी की आशंका 

​न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू के मेदिनीनगर स्थित कोयल नदी के तटीय इलाके से रेस्क्यू किए गए दो बाल भिक्षुकों के पेट पर सर्जरी जैसे गहरे निशान मिलने से सनसनी फैल गई है. पलामू बाल कल्याण समिति और चाइल्डलाइन की संयुक्त कार्रवाई में इन बच्चों को सुरक्षित बचाकर बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि एक अन्य बच्चा मौके से भागने में सफल रहा.

​जिस स्थान पर चीरे के निशान मौजूद हैं, वह किडनी का हिस्सा होता है. इसी वजह से समिति को बच्चों के साथ अवैध अंग व्यापार की गंभीर आशंका महसूस हो रही है. इस संवेदनशील स्थिति को देखते हुए पलामू सीडब्ल्यूसी ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के अधीक्षक को पत्र भेजकर विशेष डॉक्टरी जांच की मांग की है. अस्पताल प्रशासन ने इस विषय की गहराई से जांच के लिए एक विशेष मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया है और मंगलवार को बच्चों का संपूर्ण शारीरिक परीक्षण किया जाएगा.

​प्रारंभिक बातचीत के दौरान बच्चों ने पेट की गांठ और पथरी के इलाज का दावा किया हैपलामू सीडब्ल्यूसी के सदस्य रविशंकर ने बताया कि दोनों बच्चों का रेस्क्यू किया गया है और चीरा उस जगह पर है, जहां पर किडनी होती है. सीडब्ल्यूसी को आशंका है कि यह अंग तस्करी का मामला हो सकता है. पूरे मामले में एमएमसीएच को पत्र लिखा गया है, जिसके बाद मेडिकल बोर्ड का भी गठन किया गया है., परंतु उनकी बातों में काफी असंगति और विरोधाभास देखने को मिल रहा है. फिलहाल सीडब्ल्यूसी और संबंधित विभाग सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर सच्चाई का पता लगाने में जुटे हैं.
 
संबंधित सामग्री

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

झारखंड

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

सर्वसम्मति से पप्पू यादव को लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बड़की बनुवा का अध्यक्ष चुना गया.

पलामू: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

झारखंड

पलामू: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

शिक्षक दिवस पर 43 शिक्षकों को मिला सम्मान, डीसी ने किया ‘पलामू पाठशाला’ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

झारखंड

शिक्षक दिवस पर 43 शिक्षकों को मिला सम्मान, डीसी ने किया ‘पलामू पाठशाला’ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को मेदिनीनगर स्थित टाउन हॉल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

सस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस व जन्माष्टमी का त्योहार 

झारखंड

सस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस व जन्माष्टमी का त्योहार 

मेदिनीनगर के हमीदगंज स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का कार्यक्रम बेहद श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया.

पलामू के चैनपुर में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और डेढ़ साल के बच्चे की मौत

झारखंड

पलामू के चैनपुर में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और डेढ़ साल के बच्चे की मौत

हादसा या फिर आत्महत्या या फिर कोई साजिश जांच का विषय?