सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को किया गया जमशेदपुर सेंट्रल जेल में ट्रांसफर

सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को किया गया जमशेदपुर सेंट्रल जेल में ट्रांसफर

सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को किया गया जमशेदपुर सेंट्रल जेल में ट्रांसफर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:  
लॉरेंस विश्नोई और अमन साहू का खास सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को रामगढ़ जेल से जमशेदपुर जेल में  शिफ्ट किया गया. सुरक्षा कारणों के मद्देनजर सुनील मीणा को रामगढ़ जेल से ट्रांसफर किया गया हैं. सुनील मीणा ने एटीएस के पूछताछ में अमन साहू गैंग के आर्म्स डील और हवाला कनेक्शन का राज उगला है. 

प्रत्यर्पण संधी के कारण अज़रबैजान से प्रत्यर्पण कर लाए गए कुख्यात अपराधी सुनील मीणा को अब जमशेदपुर जेल में शिफ्ट किया गया हैं. खास तौर से सुरक्षा कारणों की वजह से सुनील मीणा को जमशेदपुर जेल में रखा गया है. मामले की जानकारी देते हुए जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह एक अंतराष्ट्रीय कुख्यात अपराधी है और रेड कॉर्नर नीतीश जारी होने के बाद उसे अज़रबैजान के बाकू एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद तमाम न्यायिक प्रक्रिया को पूरा करने के बाद उसे एटीएस के द्वारा झारखंड लाया गया था. ऐसे में उसे कड़ी सुरक्षा के बीच रामगढ़ जेल में रखन संभव नहीं था क्योंकि वहां की सुरक्षा उस स्तर की नहीं थी जिस कारण ही सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को जमशेदपुर में जेल में शिफ्ट किया गया है.  इसके साथ ही जेल आईजी के द्वारा जेल कर्मियों को विशेष एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है तो वही सुनील मीणा कर 24×7 निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है.

बता दें कि सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह ने एटीएस के समक्ष कई राज उगले है. जिसमें हवाला के जरिए झारखंड और लुधियाना से रंगदारी के पैसे मलेशिया और यूरोप भेजे जाने की बात के साथ लोगो के नाम और पते भी बताए गए है. इसके साथ ही ये रंगदारी के पैसे कैसे आर्म्स डील के कारण पाकिस्तान भी भेजा जाता था. इसकी भी अहम जानकारी दी है तो वही ड्रोन के साथ कैस हथियार पंजाब और फिर वहां झारखंड सहित अन्य इलाकों में भेजे जाते थे इसकी भी जानकारी साझा की गई है. जिस कारण उसकी सुरक्षा को लेकर जेल प्रबन्धन भी सतर्क है.

संबंधित सामग्री

अजरबैजान से गिरफ्तारी के बाद मयंक सिंह छत्तीसगढ़ पुलिस की रिमांड पर, अंतरराज्यीय अपराधों के बड़े खुलासे की उम्मीद

झारखंड

अजरबैजान से गिरफ्तारी के बाद मयंक सिंह छत्तीसगढ़ पुलिस की रिमांड पर, अंतरराज्यीय अपराधों के बड़े खुलासे की उम्मीद

कोयला ट्रांसपोर्टर बिपिन मिश्रा पर हुए गोलीबारी मामले के आरोपी अब्दुल रहमान की जमानत याचिका खारिज 

झारखंड

कोयला ट्रांसपोर्टर बिपिन मिश्रा पर हुए गोलीबारी मामले के आरोपी अब्दुल रहमान की जमानत याचिका खारिज 

BreakingNews: गैंगस्टर मयंक सिंह को एटीएस ने रिमांड पर लिया, रांची में होगी पूछताछ

झारखंड

BreakingNews: गैंगस्टर मयंक सिंह को एटीएस ने रिमांड पर लिया, रांची में होगी पूछताछ

मयंक सिंह का खुलासा: पाकिस्तान से हथियार लाता था जसकरण, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

देश-विदेश

मयंक सिंह का खुलासा: पाकिस्तान से हथियार लाता था जसकरण, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

मयंक सिंह से ATS की पूछताछ में बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बरार के तार झारखंड से भी जुड़े

झारखंड

मयंक सिंह से ATS की पूछताछ में बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बरार के तार झारखंड से भी जुड़े