चीनी हुआ महंगा

रांची: तेजी से बढ़ती कीमत के बीच Blinkit पर चीनी हुआ Out of Stock, रेट में जबरदस्त उछाल 

राजधानी रांची में फिलहाल चीनी का खुदरा भाव 70 से 72 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है.

By : Dipali Kumari
रांची: तेजी से बढ़ती कीमत के बीच Blinkit पर चीनी हुआ Out of Stock, रेट में जबरदस्त उछाल 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
त्योहारों से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. महज एक सप्ताह में चीनी के दाम में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है. राजधानी रांची में फिलहाल चीनी का खुदरा भाव 70 से 72 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है. अचानक हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है.

चीनी की कीमत बढ़ने के साथ ही बाजार में इसकी मांग भी तेजी से बढ़ गई है. लोग आगे कीमत बढ़ने की आशंका में चीनी का स्टॉक करने में जुटे हैं. बढ़ती मांग का असर ऑनलाइन किराना प्लेटफॉर्म पर भी दिखाई दे रहा है. Blinkit और JioMart पर कई जगह चीनी आउट ऑफ स्टॉक बताई जा रही है.

त्योहारों के सीजन में चीनी की खपत वैसे भी बढ़ जाती है. ऐसे में कीमतों में अचानक उछाल और लोगों की ओर से स्टॉक किए जाने से आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है.
लोगों के बीच अब यह डर भी है कि कहीं चीनी को लेकर भी पेट्रोल जैसी स्थिति न बन जाए, जहां बढ़ती कीमतों के बीच लोगों को सामान खरीदने के लिए दुकानों के चक्कर लगाने पड़ें. फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि चीनी के दाम यहीं थमेंगे या आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ेंगी.

इसे भी पढ़ें: झारखंड हाई कोर्ट में आज CDPO अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई, नौकरी बचने की उम्मीद!

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य