सदर अस्पताल सरायकेला में जिंजाइवल हाइपरप्लेशिया से पीड़ित महिला का हुआ सफल ऑपरेशन

जिंजाइवल हाइपरप्लेशिया

सदर अस्पताल सरायकेला में जिंजाइवल हाइपरप्लेशिया से पीड़ित महिला का हुआ सफल ऑपरेशन

सदर अस्पताल सरायकेला के दंत विभाग में राजनगर प्रखंड अंतर्गत छेड़िया पहाड़ी निवासी सीता हेंब्रम का सफल शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) किया गया.

सदर अस्पताल सरायकेला में जिंजाइवल हाइपरप्लेशिया से पीड़ित महिला का हुआ सफल ऑपरेशन

मधु सुदन/न्यूज़11 भारत 
सरायकेला/डेस्क:
सदर अस्पताल सरायकेला के दंत विभाग में राजनगर प्रखंड अंतर्गत छेड़िया पहाड़ी निवासी सीता हेंब्रम का सफल शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) किया गया. मरीज पिछले लगभग दो माह से मुंह के तालू एवं दांतों के बीच लगभग 2 से 3 सेंटीमीटर आकार की बढ़ी हुई मांसपेशीय वृद्धि (जिंजाइवल हाइपरप्लेशिया) से पीड़ित थीं. जिसके कारण उन्हें भोजन करने एवं दैनिक जीवन की सामान्य गतिविधियों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था.

सदर अस्पताल के दंत विभाग में सीनियर डेंटल सर्जन डॉ. रीना सिंह तथा दंत स्वास्थ्य विज्ञान विशेषज्ञ राजू कुमार पासवान द्वारा सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के उपरांत आवश्यक जांच हेतु निकाले गए ऊतक (टिश्यू) का नमूना एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा गया है.

चिकित्सकों ने बताया कि जिंजाइवल हाइपरप्लेशिया जैसी समस्याएं तंबाकू एवं तंबाकूजनित उत्पादों जैसे गुटखा, पान, खैनी आदि के सेवन, अन्य नशीले पदार्थों के उपयोग तथा मुंह की उचित साफ-सफाई नहीं रखने के कारण विकसित हो सकती हैं. ऐसे लक्षण दिखाई देने पर शीघ्र चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार कराना आवश्यक है.

राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग (NCD) कार्यक्रम के अंतर्गत सरायकेला-खरसावाँ जिला द्वारा समय-समय पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आमजन को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों एवं मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है. आम नागरिकों से अपील की जाती है कि तंबाकू एवं तंबाकूजनित पदार्थों का सेवन न करें तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करें. समय पर जांच एवं उपचार तथा तंबाकू से दूरी बनाकर मुख कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.