बेंगाबाद खण्ड में विराट हिन्दू सम्मेलन का सफल आयोजन, शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन का आह्वान

बेंगाबाद खण्ड में विराट हिन्दू सम्मेलन का सफल आयोजन, शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन का आह्वान

बेंगाबाद खण्ड में विराट हिन्दू सम्मेलन का सफल आयोजन शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन का आह्वान

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिला–गिरिडीह द्वारा शताब्दी वर्ष (1925–2025) के उपलक्ष्य में आज बेंगाबाद के महुवार शिव मंदिर प्रांगण में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन सर्व सनातन हिन्दू समाज के तत्वावधान में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में 2500 की संख्या में स्वयंसेवक, गणमान्य नागरिक, महिलाएँ एवं युवा उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्र सेवा प्रमुख अजय ने अपने संबोधन में कहा कि संघ के 100 वर्षों की यात्रा सेवा, समर्पण और संगठन की भावना का प्रतीक है. उन्होंने “पंच परिवर्तन” सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जागरण, नागरिक कर्तव्य एवं कुटुंब प्रबोधन को समाज जीवन में उतारने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है. बेगाबाद के पालक एवं गिरिडीह कॉलेज के प्रो.धर्मेन्द्र ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज में संस्कार एवं सेवा कार्यों के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन संभव है. उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. जिला बाल कार्य प्रमुख राजेश ने कहा कि बाल एवं किशोर वर्ग में चरित्र निर्माण और राष्ट्रभावना का विकास अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा नियमित शाखाओं एवं सेवा गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं नैतिक मूल्यों का विकास किया जा रहा है.

कार्यक्रम प्रमुख योगेन्द्र ने सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन समाज में जागरूकता और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है. कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ. अंत में आयोजकों द्वारा सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा समाज में समरसता और संगठन की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया. मौके पर मुख्य रूप से अनिल कुमार यादव, राजेश कुमार, रामलाल मंडल, शिवपूजन राम, महेंद्र चौधरी, सुरेंद्र लाल सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल थे.

यह भी पढ़ें: ब्राह्मण रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ देवब्रत चाट्टेर्जी का अन्नप्राशन संस्कार

संबंधित सामग्री

Breaking: नगर निकाय चुनाव को लेकर समर्थकों में हुआ विवाद, धुर्वा के वार्ड 39 में आपस में भिड़ गये दो प्रत्याशी समर्थक

झारखंड

Breaking: नगर निकाय चुनाव को लेकर समर्थकों में हुआ विवाद, धुर्वा के वार्ड 39 में आपस में भिड़ गये दो प्रत्याशी समर्थक

आवंटित जमीन से अधिक खनन पर कार्रवाई, गांडेय के महादेवडीह पत्थर खदान संचालक पर केस दर्ज

झारखंड

आवंटित जमीन से अधिक खनन पर कार्रवाई, गांडेय के महादेवडीह पत्थर खदान संचालक पर केस दर्ज

बोकारो में अपराधियों का तांडव, एक युवक को मारी गोली, मौत

झारखंड

बोकारो में अपराधियों का तांडव, एक युवक को मारी गोली, मौत

ब्राह्मण रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ देवब्रत चाट्टेर्जी का अन्नप्राशन संस्कार

झारखंड

ब्राह्मण रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ देवब्रत चाट्टेर्जी का अन्नप्राशन संस्कार

चंदवा के चतरो में ग्रामीणों ने की ग्राम सभा, 540 एकड़ जमीन पर अधिकार को लेकर रैयतों का आंदोलन तेज

झारखंड

चंदवा के चतरो में ग्रामीणों ने की ग्राम सभा, 540 एकड़ जमीन पर अधिकार को लेकर रैयतों का आंदोलन तेज