न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची से बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर ठगी और जान से मारने की धमकी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान आदित्य सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के रूप में हुई है.जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ने इस मामले को लेकर डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी और कार्रवाई की मांग की थी.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, पीड़ित से जमीन के नाम पर लाखों रुपये लेने के बाद जमीन किसी और को बेच देने का यह मामला था और जिसपर पैसे वापस मांगने पर रंगदारी मांगी गई थी. जिसके बाद पीड़ित काशी कुमार तिवारी ने इस मामले को लेकर डोरंडा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि जमीन खरीदने के नाम पर उनसे कुल 8 लाख रुपये लिए गए, लेकिन बाद में वही जमीन किसी अन्य को बेच दी गई.
बता दें, आरोपी आदित्य सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने पीड़ित काशी कुमार तिवारी से अलग-अलग माध्यम से पैसे लिए है. जिसमें ऑनलाइन और नगद की लेन-देन शामिल है. मगर जमीन किसी और को बेज देने के बाद जब पीड़ित ने आरोपी बिट्टू सिंह से पैसा वापस मांग को, आरोपी बिट्टू सिंह ने पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल करके गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगा. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है.
यह भी पढ़ें: भाजपा लीगल सेल फिर पहुंची चुनाव आयोग, JMM पर लगाया ये आरोप